कौन थी सलमान खान की पहली मोहब्बत? ऐश्वर्या राय से ज्यादा करते थे प्यार, फिर दिया ऐसा धोखा कि आप सोच नहीं सकते
Salman Khan First Girlfriend: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। सलमान खान ने न सिर्फ सुपरहिट फिल्में दी हैं बल्कि उनकी लाइफ कई तरह के बड़े विवादों में भी घिरी रही है।
सलमान खान का 60वां जन्मदिन
आपको बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। शोहरत, पैसा और स्टारडम- सब कुछ पाने के बावजूद उनकी निजी जिंदगी हमेशा सवालों के घेरे में रही है। फैंस दशकों से उनकी शादी का इंतजार करते रहे लेकिन अब खुद सलमान भी इस सवाल से दूरी बना चुके हैं।

कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है सलमान खान का नाम
सलमान खान के लिए कई रिश्ते आए, कई हसीनाओं के साथ उनका नाम जुड़ा लेकिन कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। आज सलमान खान की लगभग सभी एक्स-गर्लफ्रेंड्स अपनी-अपनी जिंदगी में सेटल हो चुकी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड कौन थीं और आज वह कहां हैं, क्या करती हैं?
अशोक कुमार की नातिन थीं सलमान खान की पहली मोहब्बत
सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड का नाम शाहीन जाफरी था जिन्हें आज शाहीन अग्रवाल के नाम से जाना जाता है। बेहद कम लोग जानते हैं कि शाहीन, हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की नातिन हैं। इतना ही नहीं वह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की मौसी भी लगती हैं।
मां भारती जाफरी ने खोले थे सलमान-शाहीन के रिश्ते के राज
-शाहीन जाफरी की मां भारती जाफरी, जो अशोक कुमार की बेटी थीं, ने एक इंटरव्यू में सलमान खान और शाहीन के रिश्ते पर खुलकर बात की थी। आपको बता दें कि साल 2022 में भारती जाफरी का निधन हो गया था।
-हालांकि साल 2018 में भारती जाफरी ने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी शाहीन और सुपरस्टार सलमान खान के रिश्ते की कई अनसुनी बातें लोगों के सामने रखी थीं। इस इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे।
स्टार बनने से पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी
भारती जाफरी के मुताबिक सलमान खान और शाहीन जाफरी एक-दूसरे को स्टारडम से पहले डेट कर रहे थे। दोनों का घरों में आना-जाना था और दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश थे। हालात ऐसे बन चुके थे कि सभी को लगने लगा था कि सलमान और शाहीन की शादी हो जाएगी।
संगीता बिजलानी की एंट्री ने बदल दी थी कहानी
-हालांकि सलमान खान और शाहीन जाफरी का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं सका। भारती जाफरी ने बताया था- हम सलमान को परिवार का हिस्सा मानते थे। सबको लगने लगा था कि एक दिन सलमान और शाहीन शादी कर लेंगे लेकिन तभी सलमान का दिल मिस इंडिया बनीं संगीता बिजलानी पर आ गया।
-भारती जाफरी ने बताया था- ये बात साल 1985 की है। इसके बाद सलमान खान और शाहीन जाफरी का ब्रेकअप हो गया और साल 1986 में एक्टर ने संगीता बिजलानी को डेट करना शुरू कर दिया था।
सलमान को छोड़ शाहीन ने बिजनेसमैन से कर ली शादी
-ब्रेकअप के बाद शाहीन जाफरी ने अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू किया। उन्होंने एक एयरलाइन में काम करना शुरू किया जहां उनकी मुलाकात बिजनेसमैन विक्रम अग्रवाल से हुई। प्यार परवान चढ़ा और साल 1994 में दोनों ने शादी कर ली।
-शादी के बाद शाहीन दो बच्चों, बेटे निर्वाण और बेटी नाद्या की मां बनीं। आज शाहीन अग्रवाल मुंबई के वर्ली इलाके में रहती हैं। वह साउथ मुंबई के प्रतिष्ठित कैथेड्रल एंड जॉन कैनन हाई स्कूल में ड्रामा और डिक्शन पढ़ाती हैं। इसके साथ-साथ वह शॉर्ट स्टोरीज भी लिखती हैं और एक शांत व संतुलित जिंदगी जी रही हैं।
सलमान खान आज भी हैं सिंगल
जहां शाहीन अग्रवाल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं, वहीं सलमान खान आज भी शादी से दूर हैं। उनका नाम कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा है लेकिन पहली मोहब्बत की कहानी आज भी उनके फैंस के लिए सबसे दिलचस्प किस्सों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications