सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंची एक्स गर्लफ्रेंड, पुराने प्यार को देखते ही एक्टर ने चूम लिया माथा

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में उनका पुराना प्यार संगीत बिजलानी भी नजर आई। भाईजान ने संगीता को देखते ही उन्हें कसकर गले लगाया और उनका माथा चूमा।

Salman Khan-Sangeeta Bijlani

आज बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस के दिलों पर राज करने वाले भाईजान आज 57 साल के हो रहे हैं। एक्टर का बर्थडे खूब जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। इस बीच हाल ही में एक्टर की बर्थडे पार्टी में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी पहुंची। अपने पुराने प्यार को देखते ही भाईजान ने जो किया, वो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जितना खास ये पल सलमान खान के लिए था, उतना ही फैंस के लिए भी ये मूमेंट बेहद खास है।

सलमान की पार्टी में दिखीं संगीता बिजलानी

सलमान की पार्टी में दिखीं संगीता बिजलानी

सलमान खान ने अपने बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान का पुराना प्यार संगीता बिजलानी भी नजर आईं। एक्स गर्लफ्रेंड को देखते ही सलमान खान ने उन्हें कसकर गले लगाया और फिर इसके बाद उनका माथा भी चूमा।

एक्स गर्लफ्रेंड को देखते ही उमड़ा भाईजान का प्यार

अब सलमान को संगीता को चूमने का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सलमान खान और संगीता बिजलानी का ये वीडियो मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक वक्त पर डेटिंग की खबरों से सुर्खियां बटोरने वाले सलमान खान और संगीता बिजलानी को एक बार फिर देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

10 सालों तक किया एक-दूसरे को डेट

10 सालों तक किया एक-दूसरे को डेट

बताते चलें कि संगीता बिजलानी और सलमान खान एक वक्त पर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते थे। दोनों ने तकरीबन 10 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन शादी होने से पहले ही ये रिश्ता टूट गया था। सलमान की पार्टी की बात करें, तो संगीता बिजलानी ने शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

किंग खान भी हुए पार्टी में शामिल

किंग खान भी हुए पार्टी में शामिल

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में किंग खान भी नजर आए। देर रात शाहरुख खान भी पार्टी का हिस्सा बने। जब शाहरुख खान पार्टी से जाने लगे, तो खुद सलमान खान उन्हें छोड़ने आए। इस दौरान दोनों एक दूसरे के गले भी लगे। इसके बाद जब पैपराजी ने काफी रिक्वेस्ट की, तो दोनों ने आगे आकर तस्वीरें खिंचवाईं।

अगले साल रिलीज होगी 'भाईजान'

अगले साल रिलीज होगी 'भाईजान'

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर की फिल्म 'भाईजान' अगले साल यानी 2023 में रिलीज होने जा रही है। वहीं एक्टर की टाइगर 3 भी रिलीज होने वाली है। अगले साल सलमान खान फैंस को तोहफा देते हुए कई फिल्में रिलीज करने की तैयारी में हैं।

Recommended Video

    Bollywood Celebrity अपने Bodyguard को कितनी Salary देते हैं, चौंक जाएंगे आप | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+