'दीवार पर सिर पटकते थे सलमान खान', ऐश्वर्या राय और Salman के प्यार की खुली पोल, इस शख्स ने बता दी पूरी कहानी
Aishwarya Rai and Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक समय पर पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे। सलमान खान और ऐश्वर्या राय को इंडस्ट्री का सबसे हॉट और चर्चित कपल माना जाता था।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन अफसोस की बात ये है कि उनका रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। जबकि सलमान खान आज भी कुंवारे हैं।

प्रह्लाद कक्कड़ ने किए चौंकाने वाले खुलासे
वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ ने ऐश्वर्या राय और सलमान खान के अफेयर और ब्रेकअप से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कई ऐसी बातें लोगों के सामने रखी हैं जिसे जानकर आपके होश उड़ सकते हैं।
सलमान खान का ऐश्वर्या राय के लिए जुनून
प्रह्लाद कक्कड़ ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि सलमान खान अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय के प्रति बेहद जुनूनी और फिजिकल थे। उन्होंने कहा- ऐसा व्यक्ति आपके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मैं खुद उसी बिल्डिंग में रहता था, इसलिए करीब से देख सकता था कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान खान कैसे टूट गए थे।
'दीवार पर सिर पटकते थे सलमान खान'
प्रह्लाद कक्कड़ ने आगे बताया- मैंने कई बार देखा था कि सलमान खान दीवार पर सिर पटकते थे। कई बार गुस्से में अपना आपा खो बैठते थे। ये रिश्ता आधिकारिक तौर पर खत्म होने से पहले ही टूट चुका था। सलमान खान से ब्रेकअप होना ऐश्वर्या राय के साथ साथ उनके माता-पिता के लिए भी राहत की बात थी।
'इंडस्ट्री ने ऐश्वर्या राय का साथ नहीं दिया'
-प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया कि ऐश्वर्या राय को इस ब्रेकअप से ज्यादा गहरा जख्म इंडस्ट्री के पक्षपातपूर्ण रवैये से मिला था। उन्होंने कहा- ऐश्वर्या राय उस समय इस बात से ज्यादा परेशान थीं कि कैसे सभी ने सलमान खान का साथ दिया। ब्रेकअप के बाद इंडस्ट्री से लेकर आम लोग तक ये मानने लगे थे कि इस रिश्ते को पूर्व मिस वर्ल्ड ने जानबूझकर खत्म किया है।
-प्रह्लाद कक्कड़ ने कहा- ऐश्वर्या राय बहुत दुखी हो गई थीं कि उनके पक्ष में कोई नहीं खड़ा हुआ था। सच्चाई ऐश्वर्या के साथ थी, फिर भी उन्हें इंडस्ट्री पर भरोसा नहीं रहा। अगर दोनों पक्षों को बराबरी से ट्रीट किया गया होता तो बात अलग होती लेकिन ऐसा नहीं था।
-प्रह्लाद कक्कड़ ने ये भी स्वीकार किया कि ऐश्वर्या राय ने उस समय से अब तक फिल्म इंडस्ट्री में उतना काम नहीं किया, जितना उनके टैलेंट के मुताबिक किया जा सकता था। उन्होंने कहा- ऐश्वर्या के दिल में आज भी उस घाव की पीड़ा बनी हुई है। ऐश्वर्या पूरी तरह से इंडस्ट्री से भरोसा तोड़ चुकी हैं। वह पहले बहुत कमिटेड थीं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि इंडस्ट्री ने उन्हें धोखा दिया है।
सलमान खान-ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी और ब्रेकअप
-जानकारी के अनुसार सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी की शुरुआत साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से हुई थी। इसी फिल्म के शूटिंग सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।
-हालांकि साल 2002 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हो गया था।। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की और आज एक बेहतरीन शादीशुदा जिंदगी गुजार रही हैं।
-वहीं कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान खान काफी टूट गए थे। कुछ समय तक वह डिप्रेशन में भी चले गए थे। हालांकि ऐश्वर्या के बाद उनका नाम कई और हसीनाओं के साथ जुड़ा था लेकिन उन्होंने किसी के भी साथ सेटल होने का फैसला नहीं किया और वह आज भी सिंगल हैं।












Click it and Unblock the Notifications