25 साल बाद साथ फिल्म करेंगे सलमान खान और संजय दत्त, तगड़े एक्शन से होगी लैस

Salman Khan And Sanjay Dutt Will Do action Film: सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म सिकंदर की रिलीज के इंतजार में हैं। इस वजह से जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा खबरें हैं को सलमान खान और संजय दत्त एक एक्शन फिल्म में नजर आ रहे हैं। दोनों इसके पहले भी 'साजन', 'चल मेरे भाई' और 'ये है जलवा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि दोनों की दोस्ती भी काफी मशहूर है।

सलमान और संजय ने अभी तक फुल फ्लेज्ड एक्शन फिल्म साथ में नहीं की हैं। कुछ रोमांटिक थीं तो कुछ कॉमेडी फिल्में थी। फिल्मफेयर में छपी रिपोर्ट में बताया गया, संजय और सलमान को साथ काम करने में मजा आता है। दोनों लंबे समय से साथ में किसी फिल्म में नजर भी नहीं आए हैं। लेकिन स एक्शन फिल्म के लिए दोनों काफी एक्साइटेड हैं।

Salman Khan And Sanjay Dutt Will Do action Film

रिपोर्ट में आगे कहा गया,इस एक्शन फिल्म को कोई फ्रेश डायरेक्टर शूट करेगा। इस फिल्म से वो अपना डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे। इसकी वजह ये है कि फिल्म का आइडिया भी फ्रेश होगा। क्योंकि पिछले कुछ समय में कई एक्शन फिल्में दो हीरोज के साथ आ चुकी हैं। ऐसे में संजय और सलमान को इन सबसे हटकर दिखाने की जद्दोजहद होगी। हालांकि डायरेक्टर कौन होगा, इसकी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जो भी होगा उसे दो सुपरस्टार और उनके फैनबेस को संतुष्ट करने की जिम्मेदारी होगी। दोनों ही हीरो अभी तक लार्जर देन लाइफ वाले रोल में नजर आ चुके हैं। फिल्म का बजट क्या होगा और कहानी कैसी होगी। इसपर अभी तक कोई खास जानकारी नहीं आई है।

कुछ दिनों पहले ये भी खबर आई थी कि सलमान और संजय दोनों स्पैनिश फिल्म की शूटिंग करते दिखे। इसे रोड्रिगो गुरेरो डायरेक्ट कर रहे हैं। जिसमें सलमान भारतीय ऑटो ड्राइवर की कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। ये 'द सेवेन डॉग्स' के रीमेक नाम की फिल्म के सेट का बताया जा रहा था। रिपोर्ट्स की माने तो सऊदी में फिल्म के मेकर्स ने धारावी का सेट लगाया है। साथ ही वहां पर मुंबई और उसके कुछ इलाकों का भी सेट तैयार किया गया है। यहीं पर सलमान अपने किरदार की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि ये अभी तक साफ नहीं है कि सलमान इसमें ऑटो ड्राइवर की भूमिका में हैं या फिर किसी एजेंट की। इसको लेकर भी अलग-अलग रिपोर्ट्स में कई दावे किए जा रहे हैं। इसे सीन को अमेरिकन थ्रिलर फिल्म से जुड़ा बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+