'सिकंदर' के आखिरी शेड्यूल के लिए सलमान खान ने कसी कमर, टाइट सिक्योरिटी के साथ मुंबई में ही करेंगे शूट
Sikandar: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। मेकर्स ने उनके जन्मदिन के समय फिल्म का टीजर रिलीज किया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। सलमान खान का इसमें एक्शन अवतार दिखा। अब इस फिल्म की शूटिंग के आखिरी शेड्यूल की जानकारी सामने आई है। ये इसी महीने शुरू होने वाला है।
मिड-डे में छपी रिपोर्ट की माने तो सिकंदर के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग 10 जनवरी से शुरू होगी। इस शेड्यूल में सलमान खान के साथ सेट पर रश्मिका मंदाना भी मौजूद रहेंगी। दोनों ही अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे। इसे मुंबई में ही शूट किया जाएया। फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने के लिए शेड्यूल्ड है। ऐसे में मेकर्स इसे मार्च में पूरा करना चाहते हैं।

फिल्म के डायरेक्टर ए आर मुरुगादास फिल्म कंप्लीट करने के साथ इसके पोस्ट प्रोडक्शन में भी फोकस बना कर रखा हुआ है। दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट की माने तो इसमें सलमान खान के रियल लाइफ के साथ-साथ लार्जर देन लाइफ किरादरों के साथ भी तालमेल बिठाया गया है। इसमें सलमान एक दानवीर के साथ-साथ दबंग बिजनेसमैन के भी किरदार में नजर आएंगे।
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म का एक्शन भी उसी अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। फिल्म का बैकड्रॉप दुनिया के सबसे बड़े स्लम धारावी पर सेट है। इसके लिए मेकर्स ने मुंबई में ही एक भारी भरकम सेट बनाया है। जहां धारावी की दुनिया को री-क्रिएट किया गया है। फिल्म के एक्शन को केविन कुमार ने डिजाइन कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने साउथ की कई फिल्मों का एक्शन डिजाइन किया है। इसके अलावा फिल्म में अपने किरदार के लिए सलमान ने ही कॉस्ट्यूम डिजाइन की है।
सिकंदर में सलमान खान एक मसीहा के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन उस किरदार का एक अतीत है, जिसमें वो खलनायक रहता है। सिकंदर की कहानी इसी अतीत और वर्तमान के द्वंद पर बताई जा रही है। अपने इस किरदार के लिए उन्होंने वजन भी बढ़ाया है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई। सिंकदंर सलमान के लिए भी काफी खास है। क्योंकि इसके पहले रिलीज हुई उनकी किसी भी फिल्म ने वैसा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन नहीं किया, जिसके लिए सलमान जाने जाते हैं।
ख़ैर, फिल्म 2025 ईद पर रिलीज होगी। फिल्म को ए आर मुरगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें रश्मिका मंदन्ना, प्रतीक बब्बर और सत्यराज अहम रोल में हैं। वहीं इसी साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सलमान और साजिद की जोडी 10 साल बाद साथ काम कर रही है। पिछली बार दोनों ने किक फिल्म में साथ काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications