आखिरकर लंबे इंतजार के बाद इस दिन रिलीज होगी टाइगर-3, सलमान ने कैटरीना के साथ जारी किया धांसू Video
आखिरकर लंबे इंतजार के बाद इस दिन रिलीज होगी टाइगर-3, सलमान ने कैटरीना के साथ जारी किया धांसू Video
मुंबई, 04 मार्च: सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रिलीज की तारीख मिल गई। फिल्म ईद के दौरान 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ फिल्म का टीजर वीडियो साझा किया है। सलमान ने वीडियो शेयर कर लिखा, '' आप सब अपना अपना ख्याल रखें .. 2023 ईद पर टाइगर 3 आ रही है। आप हम सब वहां-रहें .. हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रहे हैं। 21 अप्रैल 2023 को अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर #YRF50 के साथ #Tiger3 देखें।''

सलमान-कैटरीना दोनों टाइगर 3 की शूटिंग में हैं बिजी
सलमान खान और कैटरीना कैफ टाइगर 3 की शूटिंग में इन दिनों व्यस्त हैं। कुछ हफ्ते पहले सलमान खान और कैटरीना कैफ की कुछ झलक उनकी फिल्म के सेट से साझा की गई थी, जहाँ उन्हें हाई-ऑक्टेन एक्शन स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक एक्शन या फाइट सीक्वेंस के बाद चोटिल और खून से लथपथ दिख रहे थे।

फिल्म के सेट से वायरल हो रहे हैं कई वीडियो
पिछले कुछ दिनों में फिल्मे के सेट से कई वीडियो सामने आए हैं। फिल्म के सेट से एक अलग वीडियो में अभिनेता कुमुद मिश्रा को भी दिखाया गया है, जो पठानी सूट पहने हुए है, जिसे एक कैमरा क्रू द्वारा फिल्माया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंग अभिनेता सलमान खान अपने फैंस को बालकनी से चीयर करते दिख रहे हैं।

टाइगर 3 में इस बार दिखेंगे शाहरुख खान
टाइगर 3, एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है, की सीक्वल फिल्म है। फ्रेंचाइजी की शुरुआती दो फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट थीं। फिल्मों में, सलमान भारतीय जासूस अविनाश सिंह 'टाइगर' राठौर की भूमिका निभाते हैं, जिसे एक पाकिस्तानी जासूस जोया हुमैमी (कैटरीना) से प्यार हो जाता है। कथित तौर पर, टाइगर 3 में शाहरुख खान भी एक कैमियो भूमिका में होंगे। वहीं सलमान खान शाहरुख की अपकमिंग फिल्म पठान में कैमियो रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications