Salman Khan ने पूरा किया बॉक्सर निकहत जरीन का सपना, एक्टर के साथ इस गाने पर किया जबरदस्त डांस

मुक्केबाज निकहत जरीन ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जो कि, तेजी से वायरल हो रहा है।

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी समय हो चुका है। ऐसे में उनके फैंस की तादात भी काफी लंबी है। सुपरस्टार की फैंस की लिस्ट में आम जनता से लेकर कई बड़े सितारे भी शामिल हैं। इनमें से एक नाम है गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय महिला बॉक्सर निकहत ज़रीन का। जिनका सपना था कि, वह एक बार सलमान खान से जरूर मिलें। अब आखिरकार उनका ये सपना एक्टर ने पूरा किया। जिसके बाद से बॉक्सर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

सलमान खान ने पूरा किया निकहत का सपना पूरा

सलमान खान ने पूरा किया निकहत का सपना पूरा

निकहत ज़रीन को सलमान खान के साथ डांस करने का मौका मिला। जो कि किसी भी फैन के लिए एक सपने जैसा है। इसके बाद से बॉक्सर खुशी के मारे फूले नहीं समा रही हैं। दरअसल, सलमान खान के साथ निकहत जरीन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों ने सलमान खान के गाने 'साथिया तूने क्या किया' पर जबरदस्त डांस किया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बॉक्सर निकहत जरीन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो सलमान खान के साथ डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों के इस डांस के अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। इस वीडियो को अब तक कई बार देखा जा चुका है।

कभी सलमान खान को बताया था अपनी जान

कभी सलमान खान को बताया था अपनी जान

सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनमें से एक निकहत भी सलमान की जबरा फैन हैं जो एक्टर से लंबे समय से मिलना चाहती थीं और उनका ये एक सपना था। जिसका खुलासा खुद उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्हें सलमान खान इतने ज्यादा पसंद हैं कि वह उन्हें अपनी जान तक कह चुकी हैं।

एक्टर से मिलने का था बर्सों से सपना

एक्टर से मिलने का था बर्सों से सपना

दरअसल, निकहत जरीन ने साल 2022 में महिला विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। उनको मिली इस सफलता पर सलमान खान ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी। जिसके बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। तब निकहत ने बताया था कि, उनके 2 सपने हैं एक तो ट्विटर पर ट्रेंड होना और दूसरा सलमान खान से मिलना। जो कि अब उनका पूरा हो चुका है।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों वह अपने चर्चित शो बिग बॉस को लेकर चर्चा में बने हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। जो कि, 10 नवबंर 2023 को रिलीज होगी। साथ ही दबंग शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान में भी कैमियो करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+