तो ये है सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप की असली वजह, 23 साल बाद सामने आया ये बड़ा सच

Aishwarya Rai and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप भले ही साल 2001 में हो गया था लेकिन इनकी लव स्टोरी की चर्चा आज भी होती रहती है। ये लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। वहीं इस प्रेम कहानी का अंत भी काफी दर्दनाक हुआ था।

ब्रेकअप के बाद सलमान खान टूट गए थे
ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान बिल्कुल टूट गए थे और डिप्रेशन में भी चले गए थे। कहा जाता है कि सलमान खान को ये बात स्वीकार करने में काफी वक्त लगा था कि ऐश्वर्या अब उनके साथ नहीं हैं। वहीं सलमान खान से ब्रेकअप के कुछ समय बाद ऐश्वर्या राय का नाम बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय से जुड़ने लगा था।

salman khan

विवेक ओबेरॉय के साथ सलमान खान का झगड़ा
इस नए लव अफेयर के बारे में जानने के बाद सलमान खान और ज्यादा भड़क गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को उनके घर जाकर जमकर गालियां दी थीं। विवेक ओबेरॉय ने इस बात का खुलासा खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था। इस मामले के बाद ऐश्वर्या राय ने विवेक ओबेरॉय से भी रिश्ता तोड़ लिया था।

ऐश्वर्या राय से शादी की कमिटमेंट चाहते थे सलमान खान
लोगों के मन में आज भी ये सवाल आता है कि आखिर क्यों सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता टूट गया था जबकि दोनों एक दूसरे के खूब प्यार करते थे। कहा जाता है कि सलमान खान अपनी लेडी लेव ऐश्वर्या राय से शादी की कमिटमेंट चाहते थे लेकिन उस समय ऐश्वर्या अपान पूरा फोकस काम पर लगा रही थीं। उनका पूरा ध्यान फिल्मी करियर बनाने में था।

फिल्मी करियर पर फोकस कर रही थीं ऐश्वर्या राय
उन दिनों ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में लगी हुई थीं जबकि सलमान खान पर्व मिस वर्ल्ड को अपने घर की बहू बनाने के लिए तैयारी कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय ने उस समय शादी में कोई रूचि नहीं दिखाई थी और यही बात सलमान खान को बुरी लग गई थी। इसके बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे।

Salman Khan

नशे में धुत होकर सलमान खान ने किया था हंगामा
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चलते चलते' में काम करने वाली थीं लेकिन ये मूवी उनके हाथ से निकल गई थी क्योंकि नशे में धुत होकर सलमान खान ने फिल्म के सेट पर खूब हंगामा किया था। हालांकि इससे पहले ही सलमान खान और ऐश्वर्या राय का विवाद हो चुका था लेकिन शूटिंग सेट पर हंगामे के बाद ऐश्वर्या राय एक्टर से काफी जियादा नाराज हो गई थीं।

ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से तोड़ा था रिश्ता
सेट पर हुए इस झगड़े के बाद ही ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से रिश्ता तोड़ लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव थे और ये बात ऐश्वर्या को बिल्कुल पसंद नहीं थी। इसके अलावा सलमान खान का फ्लर्टी नेचर भी ऐश्वर्या को बिलकुल पसंद नहीं था।

ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का चौंकाने वाला खुलासा
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के साथ ब्रेकअप करने के बाद ऐश्वर्या राय ने कैमरे के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। ऐश्वर्या राय का कहना था कि सलमान ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया है। सलमान के चलते ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ खराब हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+