'सलमान खान-ऐश्वर्या राय इतने करीब आ गए थे', फेमस म्यूजिक डायरेक्टर का शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच

Salman Khan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और सुपरस्टार सलमान खान के बीच हुए मतभेदों पर खुलकर बात की है।

सलमान खान-ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर शॉकिंग खुलासा
इस्माइल दरबार ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते और उनके झगड़े पर भी अपनी राय रखी है। इस्माइल दरबार ने याद किया कि उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ कई मशहूर फिल्मों में काम किया था, जिनमें 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।

Salman Khan

संजय लीला भंसाली की फिल्मों पर इस्माइल दरबार का बयान

-इस्माइल दरबार ने कहा कि इन फिल्मों ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, लेकिन इनके निर्माण के दौरान कई मतभेद और तनाव देखने को मिले थे।

-इस्माइल दरबार ने बताया कि फिल्म 'देवदास' की कास्टिंग के वक्त संजय लीला भंसाली ने सलमान खान की जगह शाहरुख खान को साइन किया था और यही बात सलमान खान को चुभ गई थी।

-इस्माइल दरबार ने कहा- जब मुझे काम की जरूरत थी तो संजय लीला भंसाली ने 'हम दिल दे चुके सनम' दी और जब उन्हें मेरी जरूरत पड़ी तो मैंने उनके लिए अपना सारा काम छोड़ दिया। वह मेरे लिए गॉडफादर जैसे थे।

सलमान खान की जगह शाहरुख खान को कास्ट किया गया था

इस्माइल दरबार ने कहा- मुझे लगता है कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच मनमुटाव तब शुरू हुआ, जब उन्होंने फिल्म 'देवदास' में सलमान खान की जगह शाहरुख खान को कास्ट किया। सलमान खान ने फिल्म 'खामोशी' की असफलता के बाद भी उनका साथ दिया था। अब सोचिए अगर मैं दो बार किसी की मदद करूं और तीसरी बार वो मेरे प्रतिद्वंदी को मौका दे दे, तो दुख तो होगा ही।

'सलमान और ऐश्वर्या को इतना नहीं लड़ना चाहिए था'

-इंटरव्यू में जब इस्माइल दरबार से पूछा गया कि क्या फिल्म 'देवदास' में सलमान खान को ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिश्ते के कारण नहीं लिया गया था, तो उन्होंने जवाब दिया- मीडिया में उनके झगड़ों की खबरें लगातार चलती रहती थीं। हमें बहुत बुरा लगता था क्योंकि दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब थे।

-इस्माइल दरबार ने आगे कहा- सलमान खान और ऐश्वर्या राय को इतना नहीं लड़ना चाहिए था, लेकिन अब ये सब पुरानी बातें हैं। सलमान इतने समझदार हैं कि आज तक उन्होंने इस विषय पर कभी खुलकर बात नहीं की।

सलमान खान-ऐश्वर्या राय का प्यार और विवाद

-इस्माइल दरबार के बयान से पहले एड फिल्ममेकर प्रह्लाद कक्कड़ भी इस रिश्ते पर टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि वह उसी बिल्डिंग में रहते थे, जहां ऐश्वर्या राय रहती थीं और उन्होंने सलमान और ऐश्वर्या के बीच हुए विवादों को काफी करीब से देखा था।

-आपको बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता साल 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था और साल 2002 में उनका ब्रेकअप हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+