रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी के बाद सलमान खान पर लगा ऐसा आरोप, इस एक्ट्रेस का बर्बाद किया करियर?
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनकी जिंदगी भी कई तरह के विवादों से घिरी हुई है। कई लोगों ने उन पर गंभीर आरोप तक लगाए हैं।
'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी हैं सलमान खान
इसके अलावा सलमान खान का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चका है लेकिन इसके बावजूद भी भाईजान 59 की उम्र में भी कुंवारे ही हैं। इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सलमान खान की मुलाकात
-कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के लिए रक्षा मंत्रालय से परमिशन नहीं मिल रही है। इस वजह से फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ा था। इसके बाद सलमान खान ने खुद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुपरस्टार को विश्वास दिलाया था कि शूटिंग के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होंगी।
-मीडिया रिपोर्ट में आगे बताया गया था कि राजनाथ सिंह ने सलमान खान से ये भी कहा था कि फिल्म में किसी भी तरह से चीन को बदनाम ना किया जाए। दरअसल इन दिनों भारत और चीन के ग्लोबल लेवल पर रिश्ते अच्छे हो रहे हैं। ऐसे में राजनाथ सिंह ये नहीं चाहते हैं कि आगे चलकर दोनों देशों के बीच कोई समस्या फिर से आए।
डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने भाईजान पर लगाए गंभीर आरोप
-इसके बाद से सलमान खान पर कई तरह के आरोप लगने भी शुरू हो गए हैं। फिल्म 'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप एक बार फिर सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से वह लगातार सुपरस्टार पर निशाना साध रहे हैं।
-हालांकि सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' के एक एपिसोड में तंज भरे लहजे में अभिनव कश्यप को जवाब दिया था, लेकिन इसके बावजूद डायरेक्टर की बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब उन्होंने फिल्म के कलाकारों के सीन काटे जाने और दिग्गज अभिनेता ओम पुरी से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है, जिसमें सुपरस्टार पर बड़ा आरोप लगाया गया है।
'सलमान खान ने अपने को-स्टार्स के रोल काट दिए'
अभिनव कश्यप जो कि फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के भाई हैं, ने हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि फिल्म 'दबंग' की लंबाई पहले 2 घंटे 45 मिनट थी, लेकिन सलमान खान की दखलअंदाजी के चलते उसे घटाकर 2 घंटे 20 मिनट करना पड़ा।
'माही गिल का करियर बर्बाद करने की कोशिश'
-अभिनव कश्यप के मुताबिक सलमान खान को फिल्म की लंबाई से नहीं बल्कि बाकी कलाकारों की भूमिकाओं से समस्या थी। अभिनव ने कहा- सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान तक का रोल कम करवा दिया था। दोनों भाइयों के बीच ये मामला सुलझ गया, लेकिन उन्होंने माही गिल का रोल भी काफी हद तक काट दिया था।
-अभिनव कश्यप ने कहा- माही गिल इस फिल्म की सेकेंड लीड थीं, लेकिन उनके कई अहम सीन सलमान खान ने हटा दिए थे। इससे उनका करियर बुरी तरह से प्रभावित हुआ। ऐसे में सलमान खान ने माही गिल का करियर बर्बाद करने की पूरी कोशिश की।
'माही गिल से बहुत बुरा बर्ताव किया गया था'
-अभिनव कश्यप ने इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने माही गिल से माफी मांगी थी और उन्हें बताया था कि रोल कटने में उनकी कोई गलती नहीं थी। उन्होंने कहा- शुरुआत में मैंने माही गिल को सोनाक्षी सिन्हा वाला किरदार रज्जो ऑफर किया था, लेकिन उस समय मेरे पास हीरो नहीं था।
-अभिनव कश्यप ने आगे कहा- बाद में जब अरबाज खान बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म से जुड़े और हीरो फाइनल हुआ, तब मैंने माही गिल को अरबाज खान की गर्लफ्रेंड का रोल दे दिया था। उन्होंने बिना सवाल किए फिल्म साइन की। वह काफी प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं लेकिन सेट पर उनके साथ बहुत गलत बर्ताव किया गया था।
सलमान खान और ओम पुरी के बीच विवाद
-डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने ओम पुरी और सलमान खान के बीच हुए मतभेदों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- ओम पुरी के 5 से 6 सीन फिल्म में थे, जो काफी प्रभावशाली थे। उन्होंने उन्हीं सीन के आधार पर फिल्म के लिए हामी भरी थी, लेकिन सलमान खान ने उस सीन को करने से इनकार कर दिया।
-अभिनव कश्यप ने कहा- एक सीन था जिसमें चुलबुल पांडे को ओम पुरी के किरदार के पैर छूने थे। सलमान खान ने कहा कि वो पैर नहीं छुएंगे। उन्होंने मुझसे वह सीन कई बार फिर से लिखवाया, जब तक कि वह उनकी मर्जी के मुताबिक नहीं बन गया।
-अभिनव कश्यप ने बताया- जब ओम पुरी को इस बदलाव के बारे में पता चला तो वो बहुत नाराज हो गए थे और सीधे सलमान खान से जाकर पूछा था कि आखिर ऐसा क्यों किया गया। उन्होंने सलमान खान से कहा था- अल्लाह ने तुम्हें सब कुछ दिया है, फिर तुम दूसरों का रोल क्यों काटते हो?
'नहीं करना तो मत करो, जाओ कुछ और करो'
-इसके जवाब में सलमान खान चुप रहे और फिर धीरे से ओम पुरी से कहा- नहीं करना तो मत करो, जाओ कुछ और करो। इस घटना के बाद ओम पुरी ने वह सीन करने से इनकार कर दिया था। अभिनव कश्यप ने बताया कि उन्होंने ओम पुरी से वादा किया था कि भविष्य में अपनी किसी फिल्म में उन्हें जरूर शामिल करेंगे।
-इस तरह अभिनव कश्यप के नए आरोपों ने फिर से फिल्म 'दबंग' और सलमान खान को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि सलमान खान की ओर से अब तक इन ताजा दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications