ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान खान की हालत हो गई थी भयंकर बुरी, ये गाना सुन करते थे फिल्म की शूटिंग
Salman Khan After Aishwarya Breakup: सलमान खान एक ऐसे सेलेब्रिटी हैं, जो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इसके लिए उन्हें किसी फिल्म की जरूरत नहीं पड़ती है। फिलहाल वो अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार समीर अंजान ने सलमान खान से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है।
इसमें उन्होंने बताया है कि साल 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' की शूटिंग के दौरान सलमान खान अक्सर रोते थे। यह उन दिनों की बात है जब सलमान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुआ था और सलमान उस दर्द से उबर नहीं पाए थे। तब वो एक गाना भी सुनते थे। जिसके बाद वो, पूरे फील के साथ फिल्म का शॉट देते। क्या है पूरा किस्सा हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर समीर अंजान ने 'तेरे नाम' के टाइटल ट्रैक के बारे में बात की। इसमें उन्होंने कहा, "यह टाइटल ट्रैक खास सलमान खान के लिए नहीं लिखा गया था। हालांकि ये गाना उनके जीवन की असली टूटी हुई कहानी से मिलता था। जो ऐश्वर्या राय के साथ उनके ब्रेकअप की वजह से थी। शूटिंग से पहले सलमान अक्सर हिमेश रेशमिया (फिल्म के म्यूजिक कंपोजर) को बुलाते और उनसे गाना 'क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती' सुनते। वे इस गाने को सुनकर रो पड़ते थे।"
बता दें, साल 2002 में सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता खत्म हो गया था, जो उस समय काफी सुर्खियों में रहा। इसके ठीक एक साल बाद सलमान ने 'तेरे नाम' की शूटिंग शुरू की। जो साल 2003 में रिलीज हुई। समीर अंजान ने इसके गाने लिखे थे। हिमेश रेशमिया ने इसके गाने कंपोज किए थे, और उदित नारायण व अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी। फिल्म में सलमान खान के साथ भूमिका चावला मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म से सलमान का हेयरस्टाइल युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications