'ये घर छोड़ दो' सलीम खान ने क्यों अपने बेटों से कहे थे ये कड़वे शब्द? खोले परिवार के कई राज
Salim Khan On Family: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे परिवार हैं जो अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। इस लिस्ट में खान परिवार भी शामिल है। सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने परिवार के कई बड़े राज खोले थे।
जानकारी के मुताबिक, सलमान खान अपने माता-पिता के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। लेकिन उनके दोनों बेटे सोहेल और अरबाज खान अलग-अलग रहते हैं। अब इस इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया कि आखिर किस वजह से उन्होंने अपने बच्चों को अलग रहने की सलाह दी थी।

सलीम खान के पुराने इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अरबाज खान अपने पिता सलीम कहते हैं कि, 'किसी से भी पूछोगे तो हर किसी को लगता है कि खान परिवार में सब एकसाथ रहते हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। आपने हम सबसे कहा था कि जबतक तुम लोगों की शादी नहीं होती तब तक तुम मेरे घर में रह सकते हो, लेकिन जिस दिन तुम लोगों की शादियां हो जाए, ये घर छोड़ देना और दूसरी जगह शिफ्ट हो जाना।'
सलीम खान ने इसके पीछे की वजह बताई और कहा कि दूर रहने से परिवार में प्यार बढ़ता है। अगर कोई मिलने के लिए एक दिन घर में नहीं आता तो दूसरा पूछता है कि वो क्यों नहीं आया। अरबाज खान ने सलीम खान की इस बात पर सहमति जताई। बता दें कि, सलीम खान लंबे समय से गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रह रहे हैं। जब भी खान परिवार में कोई फंक्शन होता है कि तो सब इसी अपार्टमेंट में एकसाथ आते हैं।
जानकारी के मुताबिक, सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट केवल 1 बीएचके में बना है। लेकिन इस घर में हर तरह की सुविधा है। सलमान ने अपने लिए घर में जिम भी बनाया है जिसकी वजह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सलीम खान के लिए ये घर उनके दिल के करीब है और वह इसे नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि कई सालों से सलमान अपने माता-पिता के साथ इसी घर में रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications