Salim Khan Hospitalised: सलमान खान के पिता सलीम खान की अचनाक बिगड़ी तबीयत, 90 साल के हैं राइटर
Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड से एक बार फिर एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्म राइटर और एक्टर Salim Khan को अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बाद मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इजाज जारी है। सलीम खान की उम्र 90 साल है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में ही अचानक सलीम खान की तबीयत बिगड़ी। वो किस बीमारी से जूझ रहे हैं या फिर उन्हें क्या हुआ? इसकी ऑफिशियल जानकारी अभी नहीं आई है। अस्पताल के बाहर सलमान खान और साथ परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए। उनके बड़े दामाद Atul Agnihotri को भी अस्पताल पहुंचते देखा गया। सलमान और परिवार के बाकी सदस्यों के अस्पताल पहुंचने के बाद फैंस थोड़ा चिंतित हो गए हैं। लेकिन उन्हें परिवार की तरफ से ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है।
सलीम खान हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण नाम हैं। उन्होंने कई यादगार फिल्मों की कहानी और पटकथा लिखी है। इसमें Sholay, Deewaar, Zanjeer, Don और Mr. India जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। इन फिल्मों से उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली है। सलीम खान की जोड़ी जावेद अख्तर के साथ थी। दोनों को सलीम-जावेद के नाम से जाना जाता था। फिल्मों में राइटर्स को इज्जत मिल रही है, उसके पीछे भी सलीम खान का ही हाथ है। उन्होंने ही अपनी फिल्मों के पोस्टर्स में राइटर का नाम छपवाते थे। जिससे लोगों को ये पता चले कि इसे लिखा किसने है।
सलीम खान के तीनों बेटे-सलमान, Arbaaz Khan और Sohail Khan-फिल्म जगत में सक्रिय हैं। परिवार के साथ समय बिताने वाले सलीम खान पिछले कुछ वर्षों से सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते थे। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फिल्म उद्योग के कई लोग भी उनके स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications