Salim Khan Health Viral Video: चार दिन पहले इस हालत में थे सलीम खान, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
Salim Khan Health Viral Video: Salman Khan के पिता और दिग्गज फिल्म राइटर Salim Khan को अचनाक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में ही अचानक सलीम खान की तबीयत बिगड़ी। वो किस बीमारी से जूझ रहे हैं या फिर उन्हें क्या हुआ? इसकी ऑफिशियल जानकारी अभी नहीं आई है। सलमान खान और परिवार के बाकी सदस्य सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

सलीम खान के अचानक अस्पताल पहुंचने की खबर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ दिन पहले ही उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा गया था। उस क्लिप में वे सुरक्षा कर्मियों के साथ समुद्र किनारे टहलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं। उस समय उन्हें स्वस्थ देखकर लोगों ने पॉजिटिव कमेंट किए थे।ऐसे में अचानक आई इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया।
सलमान जब अपने पिता से मुलाकात कर अस्पताल से बाहर निकले तो पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया। इन तस्वीरों में वे गंभीर और चिंतित नजर आए। हालांकि परिवार की ओर से स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सलीम खान हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण नाम हैं। उन्होंने कई यादगार फिल्मों की कहानी और पटकथा लिखी है। इसमें Sholay, Deewaar, Zanjeer, Don और Mr. India जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। इन फिल्मों से उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली है। सलीम खान की जोड़ी जावेद अख्तर के साथ थी। दोनों को सलीम-जावेद के नाम से जाना जाता था।
सलमान खान अपने परिवार के बेहद करीब हैं और अक्सर अपने माता-पिता के साथ समय बिताते दिखाई देते हैं। पिता-पुत्र का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहता है और जब भी दोनों साथ दिखते हैं, फैंस उत्साहित हो उठते हैं। फिलहाल सभी लोग सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और परिवार की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications