Salim Khan Health Updates: 'सलीम खान की सर्जरी हुई', डॉ जलील पारकर ने दिया बड़ा अपडेट
Salim Khan Health Updates in Hindi: मशहूर बॉलीवुड पटकथा लेखक सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि वो अभी ICU में हैं और डॉक्टर उन पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में डॉ. जलील पारकर ने कहा कि 'सलीम खान की सर्जरी हुई है और अब उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, उनकी हालत अब स्थिर है।'

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत आहलूवालिया सहित विशेषज्ञों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है, हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया था कि सलीम खान को हुआ क्या है?
Salim Khan Health Update: सलीम खान वेंटिलेटर पर! अधिकारिक बयान नहीं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को सलीम खान को ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण आंतरिक रक्तस्राव की समस्या उत्पन्न हुई, जिसके चलते उनकी सर्जरी हुई है, हालांकि खान परिवार ने अभी तक सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने का कारण स्पष्ट नहीं किया है।
Salim Khan ki Tabiyat kaisi hai: खान परिवार अस्पताल पहुंचा
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उनके परिवार के सदस्य लीलावती अस्पताल पहुंचे। उनके पुत्र सलमान खान, पुत्री अलवीरा खान अग्निहोत्री और दामाद आयुष शर्मा सबसे पहले पहुंचने वालों में से थे। बाद में उनकी पत्नियां सलमा खान और हेलेन, साथ ही अन्य बच्चे अरबाज खान, सोहेल खान और अर्पिता खान भी अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
Salim Khan Health Updates Hindi: जावेद अख्तर भी दिखे परेशान
अभिनेता संजय दत्त, जो सलमान खान के करीबी मित्र हैं, देर रात उन्हें अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर भी अपने पुराने दोस्त और 'सलीम-जावेद' जोड़ी के साथी से मिलने पहुंचे, जहां वे काफी चिंतित दिखाई दिए।
सोमी अली ने लिखी Salim Khan के लिए पोस्ट
सलमान खान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली ने भी इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा कर सलीम खान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सोमी ने लिखा है कि 'सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर उनका दिल डूब गया। वो दुनिया के लिए, वह एक महान लेखक हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों को आकार देने में मदद की और शोले जैसी उत्कृष्ट कृतियों निर्माण किया लेकिन मेरे लिए, वह एक पिता तुल्य हैं, वो जल्दी ठीक हों, यही कामना है।' उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने भी सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications