Salim Khan health update: सलमान खान के पिता सलीम खान की अब ऐसी है हालात, इस दिन आएंगे अस्पताल से घर?
Salim Khan की तबीयत में सुधार की खबर सामने आई है। ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें मुंबई के Lilavati Hospital में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अभिनेता Ajaz Khan ने शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों को उम्मीद है कि यदि स्थिति इसी तरह बनी रही तो सोमवार तक उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।

एडवांस्ड टेस्ट के बाद निगरानी में
90 वर्षीय सलीम खान को मंगलवार सुबह ब्रेन संबंधी समस्या के चलते इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। जांच के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की। यह प्रक्रिया दिमाग की नसों की स्थिति जांचने के लिए की जाती है और इसे ब्रेन सर्जरी नहीं माना जाता। टेस्ट के बाद उनकी स्थिति नियंत्रित रही और फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
परिवार ने गोपनीयता की अपील की
परिवार ने उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी को निजी रखने की इच्छा जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल की ओर से सार्वजनिक बयान जारी किए जाने पर Salman Khan और परिवार ने नाराजगी जताई। उनका मानना है कि स्वास्थ्य से जुड़ी सूचनाएं साझा करने का अधिकार परिवार के पास होना चाहिए।
अस्पताल में जुटीं फिल्मी हस्तियां
सलीम खान का हाल जानने कई सितारे अस्पताल पहुंच रहे हैं। सलमान खान लगातार अपने पिता से मिलने आ रहे हैं। इसके अलावा Ranveer Singh, Farah Khan और Yulia Vantur भी नजर आए। परिवार के सदस्य सलमा खान, सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री भी अस्पताल में मौजूद रहे।
सलीम-जावेद की ऐतिहासिक विरासत
24 नवंबर 1935 को जन्मे सलीम खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक हैं। अभिनय से करियर शुरू करने के बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया। Javed Akhtar के साथ उनकी 'सलीम-जावेद' जोड़ी ने Zanjeer, Deewaar, Sholay, Don और Seeta Aur Geeta जैसी कालजयी फिल्में दीं। इन दोनों की जोड़ी ही ने भारत को यंग्री यंग मैन का किरदार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications