Salim Khan Health: लीलावती अस्पताल से सलमान खान का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, क्यों रोने लगे सुपरस्टार?
Salim Khan Health: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salan Khan) के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को गत 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया था। देर रात जब सलमान अस्पताल से बाहर निकले थे तो उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। वीडियो में एक्टर भावुक और चिंतित नजर आ रहे हैं।
अस्पताल से निकलते वक्त सलमान खान दिखे परेशान
पिता सलीम खान से मुलाकात के बाद जैसे ही सलमान खान अस्पताल से बाहर आए, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया था। अफरा-तफरी के बीच सलमान खान शांत तो दिखे लेकिन उनके चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी।

सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल
-वायरल क्लिप में एक पल ऐसा भी दिखा जब वह कार में बैठकर आंखें बंद किए नजर आए, मानो खामोशी से दुआ कर रहे हों। ये दृश्य फैंस को भावुक कर गया और सोशल मीडिया पर #PrayForSalimKhan ट्रेंड करने लगा था।
-अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि सलीम खान को सुबह करीब 8:30 बजे ICU में भर्ती किया गया। उनके फैमिली डॉक्टर उन्हें इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया।
डॉ. जलील पारकर की देखरेख में चल रहा इलाज
-डॉ. जलील पारकर की देखरेख में न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन क्लिनिकल स्टेटस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
-अस्पताल ने ये भी स्पष्ट किया है कि परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करते हुए फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की जाएगी। हालांकि परिजनों की सहमति से विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी करने की बात कही गई है।
अस्पताल में मौजूद है सलीम खान का पूरा परिवार
सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा था। सलमान खान मड आइलैंड में चल रही अपनी शूटिंग बीच में छोड़कर सीधे अस्पताल पहुंचे थे। उनके अलावा अलवीरा खान अग्निहोत्री, अर्पिता खान, दामाद आयुष शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी सलीम खान के पास मौजूद रहे।
हिंदी सिनेमा के स्तंभ हैं सलीम खान
-सलीम खान हिंदी सिनेमा के उन लेखकों में गिने जाते हैं जिन्होंने कहानी और संवाद की ताकत को नई ऊंचाई दी थी। उनकी कलम से निकली कई क्लासिक फिल्मों ने बॉलीवुड की दिशा बदल दी। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर इंडस्ट्री और फैंस दोनों चिंतित हैं।
-फिलहाल सलीम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन उन्हें ICU में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री की नजरें अब अगले हेल्थ अपडेट पर टिकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications