Salim Khan Health पर फैमिली डॉक्टर का बड़ा अपडेट, सर्जरी को लेकर शॉकिंग खुलासा, जानें कैसी है हालत?

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 90 वर्ष की उम्र में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के मशहूर लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल परिवार और फैंस के बीच चिंता का माहौल है। डॉक्टरों ने ताजा अपडेट में सलीम खान की हालत को स्थिर बताया है।

अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में किया गया शिफ्ट
आपको बता दें कि गत 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) सुबह ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से सलीम खान की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। डॉक्टरों के अनुसार हाई बीपी के कारण दिमाग के दाहिने हिस्से में हल्का रक्तस्राव (ब्रेन हेमरेज) हुआ।

Salim Khan Health

सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया

जांच के बाद सलीम खान को तुरंत आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। उम्र अधिक होने की वजह से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, इसलिए डॉक्टरों ने अतिरिक्त सावधानी बरती और तुरंत उपचार शुरू कर दिया था।

Digital Subtraction Angiography की गई

-फैमिली डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि सलीम खान की Digital Subtraction Angiography (DSA) प्रक्रिया की गई है। ये जांच दिमाग की रक्त वाहिकाओं की स्थिति समझने के लिए की जाती है।

-ब्लड प्रेशर ज्यादा होने के कारण सलीम खान को एहतियातन वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया ताकि सांस लेने में कोई दिक्कत न हो और शरीर को पूरा सपोर्ट मिल सके। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी सफल रही है और फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि उम्र के चलते रिकवरी धीमी हो सकती है।

डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में इलाज जारी

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जलील पारकर की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन ने परिवार की सहमति से हेल्थ अपडेट शेयर किया है। डॉक्टरों का कहना है- मामला संवेदनशील जरूर है लेकिन अभी स्थिति स्थिर है। हम हर जरूरी मेडिकल सपोर्ट दे रहे हैं।

परिवार और करीबी दोस्तों का अस्पताल में जमावड़ा

-सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे थे। बेटे सलमान खान, अरबाज खान और दामाद अतुल अग्निहोत्री उनके साथ मौजूद थे।

-वहीं सलीम खान के करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। इनमें संजय दत्त और जावेद अख्तर जैसे नाम शामिल हैं। सलीम खान का पूरा परिवार इस मुश्किल घड़ी में एकजुट नजर आ रहा है।

फैंस की दुआएं और सोशल मीडिया पर प्रार्थनाएं

जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना शुरू कर दी। सलीम खान भारतीय सिनेमा को कई कालजयी फिल्में दे चुके हैं। उन्होंने शोले, दीवार और मुकद्दर का सिकंदर जैसी सुपरहिट फिल्मों की पटकथा लिखकर हिंदी सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी है। आज भी उनका लेखन और संवाद लोगों के दिलों में जिंदा है।

क्या है सलीमा खान की मौजूदा स्थिति?

डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सलीम खान की स्थिति स्थिर है और लगातार निगरानी जारी है। परिवार ने भी लोगों से दुआ करने की अपील की है। फिल्म इंडस्ट्री के इस स्तंभ की सेहत को लेकर देशभर में चिंता है लेकिन ताजा अपडेट उम्मीद जगाने वाला है। सभी की निगाहें अब उनके शीघ्र स्वस्थ होने की खबर पर टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+