Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Salim Khan की बिगड़ी तबीयत? 9 दिन से ICU में भर्ती, क्यों चुप है परिवार? क्या हुआ सलमान खान के पिता के साथ?

Salim Khan Health: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 9 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। 17 फरवरी को माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। तब से उनका इलाज ICU में चल रहा है।

18 फरवरी 2026 को जारी किया गया था हेल्थ बुलेटिन
18 फरवरी 2026 को लीलावती अस्पताल की ओर से पहला और अब तक का आखिरी हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया था। इसके बाद से परिवार ने चुप्पी साध रखी है। हालांकि खान परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और जल्द डिस्चार्ज की उम्मीद जताई जा रही है।

Salim Khan

क्या बिगड़ रही है सलीम खान की तबीयत?

वहीं दूसरी तरफ कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि सलीम खान की हेल्थ में कोई सुधार नहीं हो रहा है बल्कि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। सलीम खान की हेल्थ को लेकर उनके परिवार का कोई भी सदस्य कुछ भी बोलने से कतराता नजर आ रहा है।

वेंटिलेटर पर हैं सलीम खान

-90 की उम्र को देखते हुए डॉक्टरों ने एहतियातन सलीम खान को ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। इलाज की कमान फेमस पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलिल पारकर के हाथों में है।

-इससे पहले हेल्थ बुलेटिन में बताया गया था कि उन्हें एक-दो दिन में वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

DSA प्रक्रिया सफल, सर्जरी की नहीं पड़ी जरूरत

-डॉ. जलिल पारकर के मुताबिक शुरुआती जांच के बाद MRI, CT स्कैन और ब्लड टेस्ट किए गए थे। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने DSA (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था।

-डॉक्टरों ने पुष्टि की थी कि सलीम खान को माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था और सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी थी। फिलहाल उन्हें ICU में निगरानी में रखा गया है।

एजाज खान ने दिया बड़ा बयान

-आपको बता दें कि सलीम खान से मिलने के लिए एक्टर एजाज खान अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सलीम खान की तबीयत पहले से बेहतर है और अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

-इस बयान के बाद भी सलीम खान को अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया। वह पिछले 9 दिनों से आईसीयू में हैं जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है। सलीम खान के परिवार के सदस्य भी लगातार अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।

क्या हेल्थ बुलेटिन से नाराज हो गए थे सलमान खान?

परिवार के करीबी सूत्रों का दावा है कि सलीम खान की सेहत को लेकर बार-बार जारी हो रही जानकारी से परिवार खुश नहीं था। बताया जा रहा है कि अब कोई नया हेल्थ बुलेटिन जारी न करने का फैसला लिया गया है। सलीम खान के बेटे सलमान खान का मानना है कि स्वास्थ्य से जुड़ी बातें निजी होती हैं और उन्हें सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं है।

अस्पताल में लगा सितारों का तांता

सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद से उनका हाल चाल लेने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे अस्पताल पहुंच रहे हैं। उनसे मिलने वालों में संजय दत्त, आमिर खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी, फराह खान, मधुर भंडारकर और साजिद नाडियाडवाला शामिल हैं। इसके अलावा जावेद अख्तर, जीशान सिद्दीकी और यूलिया वंतूर भी कई बार अस्पताल आते-जाते नजर आए हैं।

सलीम खान का परिवार हुआ परेशान

अस्पताल में सलमान खान के अलावा अरबाज खान, सोहेल खान, सलमा खान, हेलेन, अर्पिता, अलवीरा, दामाद अतुल अग्निहोत्री व आयुष शर्मा समेत पूरा परिवार मौजूद है। अरबाज खान की पत्नी शूरा खान और सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह भी अस्पताल के बाहर कई बार दिखीं। परिवार के सभी सदस्य लगातार सलीम साहब के लिए दुआ कर रहे हैं।

डॉक्टर्स की टीम कर रही निगरानी

सलीम खान का इलाज एक मल्टी-स्पेशलिस्ट टीम कर रही है, जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजित मेनन, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, डॉ. कीर्ति उपाध्याय और डॉ. विनीत अहलूवालिया शामिल हैं।डॉक्टरों का कहना है कि सलीम खान की हालत स्थिर है और लगातार मॉनिटरिंग जारी है।

परिवार और इंडस्ट्री की दुआएं सलीम खान के साथ

-फिलहाल सलीम खान की सेहत को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है। आपको बता दें कि लीलावती अस्पताल में सन्नाटा है लेकिन परिवार और इंडस्ट्री की दुआएं उनके साथ हैं।

-अब सवाल है कि क्या जल्द ही वह घर लौटने वाले हैं या फिर उनी तबीयत बिगड़ती जा रही है? इस सवाल का जवाब आने वाले दिनों में मिल सकता है। फिलहाल पूरा बॉलीवुड उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+