सलीम खान ने इस सीनियर एक्टर को सलमान के लिए काम ढूंढने के लिए कहा, आज भी भाईजान कहते हैं 'सर'

Mushtaq Khan On Salman Khan: वेलकम फिल्म का वो सीन याद है, जहां एक एक्टर कहता है कि 'मैं हॉकी का अच्छा खिलाड़ी था।' उनका नाम जानते हैं आप? मुश्ताक खान नाम है। उन्होंने अपने करियर में सैकड़ों फिल्में की हैं। इंडस्ट्री के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम भी कर चुके हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने सलमान खान से जुड़े किस्से सुनाए हैं।

मुश्ताक ने इंटरव्यू में कहा कि सलमान के पिता और राइटर सलीम खान ने उनसे थिएटर में काम ढूंढने के लिए कहा था। साथ ही वो चाहते थे कि सलमान थिएटर से जुड़ें। इसके अलावा मुश्ताक ने सलमान के नेकी के किस्से भी सुनाए हैं।

Mushtaq Khan On Salman Khan

फिल्मीमंत्रा को दिए इंटरव्यू में मुश्ताक ने कहा, सलीम खान साहब मुझसे कहते थे कि तुम थिएटर करते हो। वहां सलमान के लिए भी कुछ काम ढूंढो। थिएटर में भी उसे काम दिलवाओ। एक्टिंग सीखेगा और थोड़ा खुलेगा भी। ये बात बिल्कुल सच है। सलमान खान को सलीम खान रंगकर्म से जोड़ना चाहते थे। ताकि सलमान खान थोड़ा खुल सकें।

मुश्ताक ने ये भी बताया कि सलमान खान अपने काम को लेकर गंभीर भी थे। उन्होंने कहा, जब मैंने उनके साथ पहली बार काम किया, वो मुझे सेट पर आकर ऑब्जर्व करते थे। 'एक लड़का एक लड़की ' के सेट पर वो अपने कॉल टाइम से पहले आते थे। सिंसियर भी बहुत थे। कुछ ना कुछ हमेशा नया सीखने की कोशिश करते थे। वो चीजों को बहुत गौर से देखा करते थे।

सलमान की दरियादिली के किस्से सुनाते हुए कहा, उनके कमरे में एक बार एक आदमी आया। उसने सलमान से कहा कि बाहर एक महिला खड़ी है और मदद मांग रही है। वो जरूरतमंद है। तब सलमान खान ने तुरंत अपने पर्स (वॉलेट) निकाला और जितने पैसे थे उन्होंने औरत की मदद के लिए दे दिए। मुझसे उन्होंने मदद करने के लिए कहा। तब मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है, क्योंकि उस समय हमें ज्यादा पैसा नहीं मिलता था। मगर सलमान ने तुरंत उसकी मदद की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+