Salaar Vs Dunki: 'डंकी' की रही दमदार ओपनिंग, क्या 'सालार' बॉक्स ऑफिस पर बजाएगी डंका? ये रहा आंकड़ा

Dunki Vs Salaar: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने इस साल दो सुपरहिट फिल्में जवान और पठान दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई की। ऐसे में फैंस को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी का बेसब्री से इंतजार था। जो कि 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की। ऐसे में आइए जानते हैं डंकी और सालार दोनों में से कौन सी फिल्म कमाई के मामले में धूल चटाने वाली है।

शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। वहीं प्रभास की फिल्म सालार 22 दिसंबर को रिलीज हुई है। डंकी की अगर बात करें तो पहले दिन फिल्म को देखने खूब दर्शक थिएटर में पहुंचे। जैसी उम्मीद की जा रही थी उस तरह फिल्म डंकी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। अब फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है।

Salaar

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म डंकी ने पहले दिन 30 करोड़ की जबरदस्त कलेक्शन किया। हालांकि उनकी फिल्म जवान और पठान से अगर तुलना की जाए तो जवान ने रिलीज के पहले दिन 75 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं फिल्म पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का कलेक्शन किया।

वहीं सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार की बात करें तो, उम्मीद जताई जा रही कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। डंकी की तुलना में सालार ने एडवांस बुकिंग से 45 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं Sacnilk द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, ये फिल्म पहले दिन 95 करोड़ की कमाई कर शाहरुख खान की जवान और पठान को पीछे छोड़ देगी। इन आंकड़ों के मुताबिक, सालार फिल्म डंकी को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+