साक्षी तंवर की इस एक गलती ने उनके दामन पर लगाया था दाग, 17 मिनट तक चला था ये इंटीमेट सीन

Sakshi Tanwar Birthday: टेलीविजन पर पहली बार साक्षी तंवर और उनके को-स्टार राम कपूर के बीच इस तरह का बोल्ड लिपलॉक दिखाया गया था। लोगों ने दोनों की खूब आलोचना की थी।

sakshi tanwar

Sakshi Tanwar Birthday: टीवी की 'संस्कारी बहू' साक्षी तंवर की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद है। लोगों की मानें साक्षी तंवर और राम कपूर की जोड़ी टीवी पर बहुत ही अच्छी लगती हैं। साक्षी तंवर को लोग टीवी के फेमस सीरियल 'कहानी घर घर की' से जानते हैं। उस सीरियल में साक्षी ने एक बहुत ही संस्कारी बहू का किरदार निभाया था। वहीं हाल ही में साक्षी तंवर को-स्टार राम कपूर के साथ सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में देखा गया था। अब इस सीरियल को पूरे 10 साल हो चुके हैं और ये साक्षी तंवर का अब तक का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो था। आज साक्षी तंवर अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं। आइए इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि साक्षी तंवर टीवी पर एक इंटीमेट सीन को लेकर वायरल हो गई थीं। आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ था।

17 मिनट तक चला था इंटीमेट सीन

17 मिनट तक चला था इंटीमेट सीन

आपको बता दें कि एक्टर राम कपूर और एक्ट्रेस साक्षी तंवर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दर्शक दोनों पर खूब प्यार बरसाते हैं। हालांकि, एक बार इस फेमस जोड़ी को फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। दरअसल टीवी के फेमस सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के एक एपिसोड में साक्षी तंवर और राम कपूर के 17 मिनट लंबे इंटीमेट सीन को दिखाया गया था।

टीवी पर दिखाया गया था बोल्ड लिपलॉक

टीवी पर दिखाया गया था बोल्ड लिपलॉक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये पहली बार था जब टेलीविजन पर इस तरह का लिपलॉक दिखाया गया था। टीवी के दो फेमस एक्टर्स के बीच ये इंटीमेट सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। लोगों ने दोनों एक्टर्स का जमकर मजाक उड़ाया था। सिर्फ इतना ही नहीं इस सीरियल की प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी लोगों से माफी मांगनी पड़ी थी।

एकता कपूर को मांगनी पड़ी थी माफी

एकता कपूर को मांगनी पड़ी थी माफी

एकता कपूर ने खुद कहा था- ये मेरी गलती है कि टीवी सीरियल में किसिंग सीन को इतनी देर तक फिल्माया गया। आपको बता दें कि एपिसोड में 17 मिनट तक राम कपूर और साक्षी तंवर को प्यार करते, एक दूसरे को चिढ़ाते और दो बार किस करते हुए दिखाया गया था। लेकिन टेलीविजन के दर्शक इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे और इसके बाद शो की रेटिंग में भी भारी गिरावट देखी गई थी।

होली के एपिसोड में दिखाया गया था इंटीमेट सीन

होली के एपिसोड में दिखाया गया था इंटीमेट सीन

राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच ये इंटीमेट सीन होली के एपिसोड के दौरान ही दिखाया गया था। ये सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। लोगों ने दोनों एक्टर्स का जमकर मजाक उड़ाया था और ट्रोल किया था। लोगों ने कई तरह के कमेंट्स भी किए थे। इस बीच दोनों को उनके रोल्स के लिए दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार भी मिला था।

लोगों को पसंद आई थी साक्षी की एक्टिंग

लोगों को पसंद आई थी साक्षी की एक्टिंग

अब इस शो को 10 साल पूरे हो चुके हैं। एकता कपूर आज भी शो को लेकर बहुत सी बातें करती हैं। एकता कपूर के अनुसार ये उनके अब तक का सबसे बेस्ट शो है। इस शो के लिए उन्होंने बहुत मेहनती की है। इसकी कहानी भी लोगों को खूब पसंद आई थी। लोगों ने साक्षी तंवर और राम कपूर की एक्टिंग की काफी तारीफ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+