Sakshi Pradhan MMS: बिग बॉस के घर में बंद एक्ट्रेस का वायरल हुआ था एमएमएस, प्रेग्नेंसी की भी उड़ी अफवाह!
Sakshi Pradhan MMS: एमटीवी स्प्लिट्सविला 2 की विजेता और बिग बॉस 4 की पूर्व कंटेस्टेंट साक्षी प्रधान (Sakshi Pradhan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल एमटीवी स्पिलिट्सविला के हालिया सीजन की कंटेस्टेंट रहीं साक्षी श्रीनिवास से जुड़े एक प्राइवेट वीडियो का विवाद सामने आया है। साक्षी नाम होने की वजह से कुछ सोशल मीडिया यूजर पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट से जोड़ रहे हैं। नागिन-3 और रागिनी एमएमएस रिटर्न्स में नजर आ चुकीं साक्षी प्रधान के करियर से पुराना एमएमएस विवाद जुड़ा रहा है।
बिग बॉस 4 की पूर्व कंटेस्टेंट साक्षी प्रधान जब बिग बॉस के घर में कैद थीं तो एक एमएएएस वायरल हुआ था। उस वक्त ऐसा दावा किया गया था कि क्लिप में नजर आ रही महिला साक्षी ही हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने घर से बाहर निकलकर कहा था कि वह वीडियो फेक है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

Sakshi Pradhan MMS: वायरल वीडियो से मची थी सनसनी
यह विवाद साल 2010 में उस वक्त सामने आया, जब साक्षी बिग बॉस 4 के घर के अंदर थीं। उसी दौरान इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवती को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया। सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइट्स पर दावा किया गया कि वीडियो में नजर आ रही लड़की साक्षी प्रधान हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि यह क्लिप उनके किसी पुराने ऑडिशन या निजी जीवन से जुड़ी हुई है। हालांकि, बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उन्होंने इन दावों का खंडन किया था।
Sakshi Pradhan Controversy: प्रेग्नेंसी की भी उड़ी थी अफवाह
साक्षी प्रधान ने वायरल वीडियो क्लिप के बारे में कई इंटरव्यू में साफ कहा था कि वायरल वीडियो पूरी तरह फर्जी है और उसमें दिख रही लड़की वह नहीं हैं। साक्षी ने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया और कहा कि यह दौर उनके जीवन के लिए किसी मेंटल ट्रॉमा से कम नहीं था। बिग बॉस के घर में वह प्रेग्नेंसी की अफवाहों की वजह से भी चर्चा में रही थीं। दरअसल उन्होंने बिग बॉस से लेडी डॉक्टर से दिखाने की मांग करते हुए कहा था कि उनके पीरियड्स नहीं आए हैं।
इस दौरान को-कंटेस्टेंट वीना मलिक उनसे गर्भनिरोधक टैबलेट के बारे में बात करती नजर आई थीं। इसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह भी उड़ी थी। साक्षी ने बाद में इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि हार्मोनल वजहों से उनके पीरियड्स नहीं आए थे। इन विवादों की वजह से उनका करियर काफी हद तक प्रभावित हुआ था।
Sakshi Pradhan अब नजर आ रहीं कई प्रोजेक्ट में
विवादों के बावजूद साक्षी प्रधान ने इंडस्ट्री नहीं छोड़ी। उन्होंने एकता कपूर की वेब सीरीज 'रागिनी MMS रिटर्न्स', सीरीज 'पॉइजन' और फिल्म 'यारियां 2' (2023) में काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में साक्षी अब हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में भी हिस्सा लिया है। साक्षी प्रधान जल्द ही हॉलीवुड फिल्मों में अदाकारी करते नजर आ सकती हैं। इसके अलावा, वह कई सीरियल में भी काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications