10 साल की उम्र में चोरी करने लगे थे साजिद खान, दो वक्त के खाने के लिए बेचते थे टूथपेस्ट
आज के समय में साजिद खान फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्हें देखकर सभी उन्हें सीनियर बुलाते हैं और कहते हैं कि वह बहुत अमीर हैं। हालांकि उन्होंने भी इस इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए काफी स्ट्रगल किया है।
Sajid Khan Birthday: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे साजिद खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। कई तरह के विवादों में घिरे रहने वाले साजिद खान ने लंबे समय के बाद स्क्रीन पर वापसी की है। जब से मीटू के आरोपी साजिद खान की 'बिग बॉस 16' में एंट्री हुई है, आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शो के मेकर्स पर अपना निशाना साध रहे हैं। साजिद खान को शो से बाहर निकाले जाने की मांग की जा रही है। कुछ साल पहले 'मीटू' के तहत यौन शोषण के आरोप झेलने वाले साजिद खान के खिलाफ लोग एक बार फिर खड़े हो गए हैं। यौन शोषण के आरोप के चलते साजिद खान को इंडस्ट्री से 4 साल के लिए बैन भी कर दिया गया था। फिलहाल आज के दिन साजिद खान अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। तमाम विरोध के बावजूद उन्हें बिग बॉस 16 में न सिर्फ देखा जा रहा है, बल्कि पसंद भी किया जा रहा है। आपको बता दें कि आज के समय में साजिद खान फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्हें देखकर सभी उन्हें सीनियर बुलाते हैं और कहते हैं कि वह बहुत अमीर हैं। हालांकि उन्होंने भी इस इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। आइए उनके जन्मदिन के खास मौक पर बताते हैं उनके बचपन और स्ट्रगल की कहानी के बारे में।

सड़क पर टूथपेस्ट बेचते थे साजिद खान
इंडस्ट्री में नाम कमाने से पहले फिल्म मेकर साजिद खान और उनकी बड़ी बहन फराह खान ने कई मुश्किलों का सामना किया है। इसके बारे में खुद उन्होंने चर्चा भी की है। आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के घर में भी कभी-कभी साजिद खान अपने बचपन और जवानी के दिनों को याद कर इमोशनल हो जाते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही बताया था कि 14 साल की उम्र में वह सड़कों पर टूथपेस्ट बेचा करते थे। इसके अलावा साजिद खान बहुत पहले एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि बचपन में उन्हें चौरी करने की भी आदत थी। साजिद खान की बड़ी बहन फराह खान भी कई बार बता चुकी हैं कि उन्हें और उनके परिवार को साजिद खान की हरकतें देखकर लगता था कि वह एक दिन जरूर जेल जाएंगे।

पिता ने एक फिल्म पर लगा दी थी सारी कमाई
जानकारी के अनुसार फिल्म मेकर साजिद खान का जन्म बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर कामरान खान और उनकी पत्नी मेनका ईरानी के घर में हुआ था। एक समय पर कामरान के परिवार की गिनती मुंबई के अमीर घरानों में हुआ करती थी। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर होने के नाते उनके घर जमकर पार्टियां होतीं जिनमें वीआईपी लोगों से लेकर बड़े बड़े सेलेब्स तक मौजूद रहते थे। फिर कामरान ने फिल्म 'ऐसा भी होता है' बनाई, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी की सारी कमाई लगा दी थी। ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी और इसके बाद ही उनके परिवार के बरे दिन शुरू हो गए थे।
6 साल की उम्र में मां-बाप का हो गया था तलाक
पैसों की कमी होने के चलते कामरान ने अपना सबकुछ बेचना शुरू कर दिया था। उनके पास बस एक दो कमरे का छोटा सा फ्लैट बचा था। फराह खान उस समय 5 साल की थीं। वहीं साजुज खान ने अपनी फिल्म 'हिम्मतवाला' की रिलीज से पहले दिए एक इंटरव्यू में अपने बचपन को याद किया था। साजिद ने कहा था कि उनके पैदा होने तक उनका परिवार बहुत गरीब हो चुका था। उन्हें सिर्फ गरीबी में जीना ही याद आता है। साजिद ने कहा था- मैं 6 साल का था जब मेरे मां-बाप का तलाक हुआ था। फराह और मैं बारी बारी से मां और पिता के पास रहते थे।

10 साल की उम्र में करने लगा था चोरी
साजिद ने आगे बताया- 10 साल की उम्र में मैं बाल अपराध की तरफ बढ़ रहा था। मैंने कुछ खराब लड़कों का गैंग जॉइन कर लिया था। वह सब छोटी मोटी चोरी करते थे। फिल्में देखने के लिए झूठ बोलते थे। ऐसे में उनके साथ रहते रहते मैंने भी चोरी करना सीख लिया था और स्कूल की लाइब्रेरी का ताला तोड़कर किताबें चुरा ली थीं। साजिद ने ये भी बताया था कि उन्होंने अपने कजिन फरहान अख्तर के घर से नाइकी की जूते और निकॉन का कैमरा भी चुराया था। हालांकि पकड़े जाने के बाद उन्होंने अपने गुनाह को कुबूल किया था। इसके बाद उनके घरवाले उन्हें मुंबई के सांता क्रूज पुलिस थाने भी ले गए थे। उन्हें लगता था कि साजिद को सुधारने का यही तरीका है।
14 साल की उम्र में पिता का हो गया था निधन
साजिद खान के अनुसार फिल्मों से उनका रिश्ता गहरा रहा है। जब वह अकेला महसूस करते तो उन्हें फिल्में देखना ही पसंद था। साजिद ने बताया था कि उनकी मां सारा दिन घर का काम करती थीं और पिता शराब के नशे में धुत रहते थे। उन्हें घर पर कोई नहीं पूछता था तो वो अकेले थिएटर में फिल्म देखने चले जाते थे। साजिद जब 14 साल के थे तो लीवर फेल हो जाने से उनके पिता का निधन हो गया था। इसी के बाद साजिद खान ने जिम्मेदार बनना सीखा और मेहनत करना शुरू किया था। आगे चलकर वह बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स में से एक बने।
-
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें












Click it and Unblock the Notifications