Saiyaara Teaser Out: कौन हैं अहान पांडे? जिनके 'सय्यारा' के टीजर ने रिलीज होते ही मचाई धूम
Saiyaara Teaser Out: अहान पांडे बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी एंट्री को लेकर लोगों में उत्साह को बढ़ाते हुए उनकी अपकमिंग फिल्म 'सैयारा' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म 'सैयारा' का टीजर आउट
आपको बता दें कि अहान पांडे फिल्म 'सैयारा' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। ऐसे में आज यानी 30 मई 2025 को मेकर्स ने 'सैयारा' का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म है 'सैयारा'
फिल्म सैयारा एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म है, जिससे अहान पांडे बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण YRF प्रोडक्शन हाउस ने किया है। टीजर वीडियो में फिल्म की कहानी से जुड़ीं कई झलकियां दिखाई गई हैं।
इस फिल्म से अहान पांडे कर रहे हैं डेब्यू
इस फिल्म में अहान पांडे के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर अनीत पड्डा नजर आने वाली हैं। बतौर लीड एक्ट्रेस ये उनकी भी पहली ही फिल्म है। टीजर की शुरुआत अनीत पड्डा की खूबसूरत आवाज से होती है। वो कहती हैं- मुझे तसल्ली दे दो जो, वो शब्द उधारा ढूंढ रहा है, एक सितार ढूंढ रहा है, दिल सैयारा ढूंढ रहा है।
18 जुलाई 2025 को रिलीज होगी फिल्म
इसके बाद टीजर वीडियो में अहान पांडे की झलक दिखाई जाती है। वो बाइक चलाते हुए एंट्री करते हैं। इसके बाद वह गिटार लेकर परफॉर्म करते नजर आते हैं। टीजर में अहान पांडे काफी हैंडसमय लग रहे हैं। उनके साथ अनीत पड्डा की केमिस्ट्री भी दिखाई जाती है। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। ये फिल्म आगामी 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कौन हैं अहान पांडे?
-अहान पांडे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजन बर्दर हैं। अनन्या पांडे के पिता एक्टर चंकी पांडे रिश्ते में अहान पांडे के चाचा लगते हैं। बहन अनन्या पांडे को अपना इंस्पिरेशन मानते हुए ही अहान पांडे भी बॉलीवुड में एक्टिंग करने के लिए उतरे हैं। अहान पांडे चिक्की पांडे और डीन पांडे के बेटे हैं।
-अहान पांडे ने फ्रीकी अली (2016), रॉक ऑन 2 (2016) और वेब सीरीज द रेलवे मेन (2023) जैसी फिल्मों में एसिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। आपको बता दें कि अहान पांडे को कहानी कहने का हुनर आता है। वह फिफ्टी और जॉलीवुड जैसी शॉर्ट फिल्मों के राइटर और एक्टर दोनों रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications