Saiyaara Box Office Collection: 'सैयारा' ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई, अहान पांडे और अनीत पड्डा की हुई चांदी

Saiyaara Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड में नई जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने अपनी रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। दर्शकों की भारी भीड़ फिल्म देखने के लिए उमड़ रही है, जिससे सिनेमाघरों के बाहर उत्साहजनक माहौल है। अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ रहे हैं।

अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है, खासकर इसकी कमाई को लेकर। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'सैयारा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, यह आंकड़ा अभी दुरुस्त नहीं है। इसमें कुछ बदलाव हो सकता है।

Saiyaara Box Office Collection Day 1

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा 'सैयारा' की कमाई ने सबको चौंका दिया है। इस फिल्म ने मोहित सूरी की पिछली हिट फिल्मों जैसे 'मर्डर 2' (6.95 करोड़), 'आशिकी 2' (6.10 करोड़), और 'हाफ गर्लफ्रेंड' (10.30 करोड़) के पहले दिन के कलेक्शन को भी पार कर लिया है। 'सैयारा' की ये कमाई देख अभी मेकर्स भी काफी खुश हैं।

ये अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म है। ऐसे में पहले ही दिन फिल्म की ऐसी कमाई देख, उनका डेब्यू सफल होता नजर आ रहा है। मेकर्स ने फिल्म का बज भी अच्छा बनाया था। जिस वजह से इसकी एडवांस बुकिंग भी जमकर हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। बता दें, सायरस ब्रोचा के पॉडकास्ट पर मोहित ने अहान की कास्टिंग के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि अहान को कुछ ड्रिंक्स पिलाने के बाद उनका असली रूप सामने आया, जब वह बार के ऊपर चढ़कर डांस कर रहे थे। मोहित ने कहा, "वही उसका असली ऑडिशन था, जिसने उसे ये फिल्म दिलाई।"

वहीं,वैरायटी को दिए एक इंटरव्यू में मोहित ने बताया कि 'सैयारा' बनाते समय कई लोगों ने उन्हें रोका था। उनका मानना था कि न्यूकमर्स और लव स्टोरी पर फिल्म बनाना बेकार है। हालांकि, यशराज फिल्म्स का साथ मिलने के बाद चीजें बदल गईं, क्योंकि उन्हें कहानी पसंद आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+