Aneet Padda New Project: 'सैयारा' के ब्लाकबस्टर होते ही अनीत पड्डा की खुली किस्मत, हाथ आया बड़ा प्रोजेक्ट

Aneet Padda New Project: दिनों 'सैयारा' का बोल बाला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। 9 दिन पहले रिलीज हुई हुई इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस भारत में कर लिया है। इस फिल्म से अनीत पड्डा और अहान पांडे ने डेब्यू किया है। दोनों की ये पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई है।

इसके बाद से ही अनीत और अहान रातों रात सुपरस्टार बन गए हैं। फिलहाल दोनों सक्सेस की इंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच अनीत अब रोमांटिक जॉनर की नहीं बल्कि दूसरे जॉनर की फिल्म में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की माने तो अनीत ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा में काम कर रही हैं।

Aneet Padda New Project

मोहित सूरी की सुपरहिट फिल्म 'सैयारा' के साथ अनीत ने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट के तहत काम कर रही हैं। वो अब कोर्टरूम ड्रामा 'न्याय' में नजर आएंगे। हालांकि ये कोर्टरूम ड्रामा यशराज फिल्म्स का प्रोजेक्ट नहीं है। अनीत ने'सैयारा' में अपना करियर बनाने से पहले ही इसकी शूटिंग कर ली थी।

'न्याय' वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित एक फिक्शन सीरीज है। जिसमें अनीत के साथ फातिमा सना शेख और अर्जुन माथुर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस शो की शूटिंग पिछले साल हुई थी और अब यह जल्द ही एक बड़ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है। यह शो विश्वास और कानून की जटिलताओं के बारे में एक रोमांचक कहानी कहता नजर आएगा। फातिमा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। जबकि अनीत एक 17 वर्षीय लड़की की भूमिका में हैं। जो एक शक्तिशाली आध्यात्मिक गुरु द्वारा यौन उत्पीड़न के बाद न्याय के लिए लड़ती है।

समीर नायर के अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने मंगता फिल्म्स के साथ मिलकर 'न्याय' को बनाया है। 'बार बार देखो' और 'मेड इन हेवन' फेम नित्या मेहरा ने अपने पति और फिल्म निर्माता करण कपाड़िया के साथ मिलकर इसका निर्देशन किया है। इस शो में अर्जुन माथुर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, रघुबीर यादव और राजेश शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+