'सैफ अली खान को अमृता सिंह ने घर से बाहर फेंक दिया था', सरेआम सारा अली खान के पिता की हुई थी बेइज्ज्ती

Saif Ali Khan: सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के दो बच्चे, बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान हैं। अमृता सिंह से तलाक के बाद भी पापा सैफ अली खान अपने दोनों बच्चे के काफी करीब हैं। दोनों बच्चे भी अपने पिता के साथ काफी समय बिताते नजर आते हैं।

कैमरे के सामने असहज हो गया थे सैफ अली खान
एक बार सैफ अली खान अपनी बेटी सारा अली खान के साथ बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे। शो में करण जौहर ने सैफ अली खान को कैमरे के सामने असहज कर दिया था। बड़ी बात ये थी कि सैफ अली खान की बेटी सारा भी वहां पर मौजूद थीं।

Saif Ali Khan

सैफ को अमृता ने घर से बाहर फेंक दिया था

करण जौहर ने बात करते हुए सरेआम कह दिया था कि सैफ अली खान को उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह ने घर से बाहर फेंक दिया था। आपको बता दें सि साल 2028 में सारा अली खान पहली बार अपने पिता सैफ अली खान के साथ 'कॉफी विद करण' शो में मेहमान बनकर पहुंची थीं।

जन्मदिन के दिन सैफ अली खान के साथ हुई थी ऐसी घटना

चैट शो में करण जौहर ने सारा अली खान से कहा था कि उनकी मां यानी अमृता सिंह ने उनके पिता सैफ अली खान को 16 अगस्त 2004 को घर से बाहर फेंक दिया था। उस दिन सैफ अली खान का जन्मदिन था। इस बात को सुनकर सारा अली खान एकदम शॉक्ड हो गई थीं।

करण जौहर ने सैफ का किया था अपमान

इसके बाद सारा अली खान ने अपने पिता सैफ की तरफ देखते हुए कहा था- आप दोनों को आजादी की शुभकामनाएं। वहीं सैफ बेटी के सामने कही गई इस बात सो थोड़ा परेशान हो गए थे। उन्होंने तुरंत करण जौहर को कहा था कि वह काफी चालाक आदमी हैं।

सैफ अली खान और अमृता सिंह का प्यार

-एक समय ऐसा था जब सैफ अली खान बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह के प्यार में पागल थे। उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर अपने से 13 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी कर ली थी।

-सैफ अली खान और अमृता सिंह ने शादी तो कर ली थी लेकिन इसके बाद ही दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे सैफ और अमृता का रिश्ता बिखरने लगा था।

-ऐसे में शादी के 13 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। हालांकि दोनों ने ये कभी नहीं बताया कि तलाक लेने की असली वजह क्या थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+