Saif Ali Khan: कैसा है मुंबई का वो घर, जहां पर सैफ अली खान पर हुआ हमला, क्या है उस अपार्टमेंट में खास?
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गत 15 जनवरी 2025 को रात करीब 2 बजे के आसपास एक अनजान शख्स ने जानलेवा हमला किया था। इस घटना के बाद से ही आम लोगों से लेकर एक्टर का परिवार और उनके करीबी परेशान हो गए हैं।
सैफ अली खान पर हुआ हमला
इस हमले में सैफ अली खान को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका मल्टीपल ऑपरेशन हुआ है। वहीं एक्टर के साथ हुई इस घटना के बाद से उनकी पत्नी करीना कपूर खान काफी परेशान हो गई हैं।

मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में रहते हैं सैफ अली खान
बॉलीवुड के नवाब अपनी फैमिली के साथ मुंबई में एक बेहद आलीशान घर में रहते हैं। इसकी कीमत करोड़ों में है। ये वही घर है जहां पर सैफ अली खान पर हमला किया गया है। सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान और उनके दोनों बेटे मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके की 12 मंजिला इमारत में चार मंजिलों में फैले एक अपार्टमेंट में रहते हैं। पुलिस के अनुसार हमलावर चोरी और लूटपाट के इरादे से घर में घुसा था।
सैफ अली खान और करीना कपूर का मुंबई के बांद्रा इलाके का आलीशान घर
-सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान और दोनों बेटों, तैमूर और जेह के साथ मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में एक आलीशान घर में रहते हैं।
-कपल का ये घर काफी लग्जीरियस है। ये घर सतगुरु शरण नाम की बिल्डिंग में स्थित है जो कि एक चार मंजिला ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ अली खान के इस शानदार घर की कीमत 55 करोड़ रुपए है।
-सैफ अली खान किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करते हैं लेकिन उनकी पत्नी करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने इस लग्जीरियस घर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
-करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने इस अपार्टमेंट को ट्रेडिशनल और मॉर्डन लुक से सजा रखा है। घर में ब्लैक और वाइट ब्लॉक टाइल्स लगाई गई हैं।
-सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर ने घर के अंदर वुडन सीढ़ियां भी लगवाई हैं जिसकी दीवारों पर महंगी पेंटिग्स लगी हुई हैं।
-इस आलीशान घर में एक शानदार टेरिस एरिया है, जहां पर गार्डन और जिम दोनों बने हुए हैं। इसी जगह पर कपल अक्सर फैमिली के साथ पार्टी करते भी नजर आते हैं।
-घर के लिविंग एरिया की दीवारों पर डार्क कलर करवाया गया है। इसी में एक कोने में डायनिंग एरिया बना हुआ है। वहीं पूरे घर में कई खूबसूरत झूमर भी लगे हुए हैं।
-करीना कपूर खान ने अपने रूम में एक मिरर वॉल बनवाई है, जहां पर वो अक्सर मेकअप करती हुई नजर आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications