Saif Ali Khan पर हुए जानलेवा हमले मामले में आया बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ RPF ने पकड़ा संदिग्ध आरोपी
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बांद्रा वाले घर में हुए हमले मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसढ़ आरपीएफ ने शालीमार ट्रेन से मुंबई के रहने वाले आकाश कन्नौजिया नाम के संदिग्ध आरोपी को पकड़ कर हिरासत में ले लिया है।
बता दें एक्टर सैफ अली खान पर गुरुवार की रात घर में घुसे अज्ञात शख्स ने चाकुओं से हमला किया था और बिल्डिंग की फायरस्टेयर्स से फरार हो गया था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में इस संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा नजर आया था। मुंबई पुलिस की लगभग 32 टीमें एक्टर पर हमला करने वाले संदिग्ध शख्स की तलाश कर रही थीं।

मुंबई पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का नंबर और उसकी फोटो आरपीएफ और अन्य राज्यों को शेयर की थी। जिसके बाद सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
छत्तीसगढ़ आरपीएफ ने पकड़ा संदिग्ध
घटना के दो दिन बाद आज शनिवार को सैफ अली पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी को रेलवे पुलिस आरपीएफ ने शनिवार को ज्ञानेश्ववरी एक्सप्रेस से उतार कर हिरासत में ले लिया है।
क्या सच में ये ही हैं सैफ अली का हमलावर?
आरपीएफ सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार ये वो ही शख्स है जिसने एक्टर सैफ पर चाकू से वार किया था।इस शख्स को शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा है ये ट्रेन मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है और दुर्ग आरपीएफ ने अरेस्ट किया है।
कौन हैं ये संदिग्ध?
इस संदिग्ध ने पूछताछ अपना नाम आकाश कन्नोजिया बताया है इसकी उम्र 31 साल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने डेटा डंप की तकनीक से हमलावर की पहचान की।
RPF ने किया ये दावा
आरपीएफ दुर्ग के इंस्टपेक्टर संजीव सिन्हा ने पत्रकारों का जानकारी दी कि इस संदिग्ध शख्स को ट्रेन से उतारे जाने के बार हिरासत में रखा गया है। मुंबई पुलिस को सूचना दी जा चुकी है और टीम आने पर पता चल जाएगा कि ये संदिग्ध आरोपी एक्टर पर हमला करने वाला ही शख्स है या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications