सैफ-करीना के बेटे की देखभाल का मोटा पैसा वसूलती है नैनी? पहली बार सैलरी को लेकर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग कुछ कम नहीं है। वे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। अकसर तैमूर स्पॉट होते हैं तो पैपराजी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। कई बार तैमूर के साथ उनकी नैनी ललिता डिसिल्वा भी स्पॉट होती हैं।

सोशल मीडिया पर तैमूर की नैनी को देखकर कई बार दावे भी किये जाते हैं कि वे उसकी देखभाल के लिए लाखों रुपया चार्ज करती हैं। इस दावे में कितनी सच्चाई है, इस बारे में खुद ललिता ने बताया है।

saif Ali khan and kareena kapoor

तैमूर जब छोटे से थे, तभी से जब भी वे स्पॉट होते हैं, उनके साथ उनकी नैनी भी स्पॉट होती हैं। ललिता को अकसर तैमूर के साथ देखा जाता है। अंबानी परिवार के फंक्शन में तैमूर की नैनी की अनंत के साथ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसके बाद उनकी सैलरी की बातें होने लगीं।

खबरें आती रहती हैं कि तैमूर की नैनी उनकी देखभाल के लिए सैफ और करीना से मोटा पैसा वसूलती हैं। मगर क्या इन बातों में सच्चाई है? ये खुद तैमूर की नैनी ने बताया है। ललिता ने हाल ही में पिंकविला को इंटरव्यू दिया। जिसमें ललिता ने लाखों में सैलरी मिलने वाली बात पर चुप्पी तोड़ी।

ललिता से जब सवाल किया गया कि सोशल मीडिया पर आपकी 2.5 लाख रुपये सैलरी की बात हो रही है। तो इसपर उन्होंने कहा कि क्या, 2.5 लाख रुपये? काश मैं सच में इतनी सैलरी ले रही होती, मेरी इच्छा है। आपके मुंह में घी शक्कर। ये सब सिर्फ अफवाहें हैं।

इसके बाद ललिता से सवाल किया गया कि क्या आपने इस बारे में करीना कपूर से बात की थी, तो उन्होंने हां में जवाब दिया। ललिता ने बताया कि करीना ने उनसे कहा कि ये सब मजाक है, बहन। इसे गंभीरता से मत लो। इसके बाद मैं समझ गई कि ये सारी अफवाहे हैं और कुछ भी नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+