Sai Pallavi ने कश्मीरी पंडितों पर दिए विवादित बयान पर दी सफाई, कहा- ‘बोलने से पहले दो बार सोचूंगी’

पिछले दिनों कश्मीरी पंडितों पर दिए एक विवादित बयान के चलते साई पल्लवी सुर्खियों में छा गई। अब एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर अपने बयान के लिए माफी मांगी है।

मुंबई, 19 जून: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी की अदाकारी के लाखों फैंस दीवाने हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। पिछले दिनों कश्मीरी पंडितों पर दिए एक विवादित बयान के चलते साई पल्लवी सुर्खियों में छा गई। विवादित बयान पर खूब बवाल हुआ, जिसके बाद कई लोगों ने एक्ट्रेस के खिलाफ केस तक दर्ज करवा दिया। ऐसे में अब साई पल्लवी ने खुद मीडिया के सामने आकर अपने विवादित बयान पर सफाई दी है।

विवादित बयान ने मचाया बवाल

विवादित बयान ने मचाया बवाल

एक्ट्रेस साई पल्लवी के विवादित बयान पर खूब हंगामा हुआ था। कश्मीरी पंडितों पर दिए बयान को लेकर लोगों में एक्ट्रेस के खिलाफ काफी रोष था। लोगों की भावनाएं कुछ इस कदर आहत हुईं कि उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत तक दर्ज करवा दी।

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

साई पल्लवी ने अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे इंटरव्यू में कही बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। करीब 4 मिनट के इस वीडियो में साई पल्लवी ने माफी मांगते हुए कहा कि मैंने सवाल का जवाब बेहद न्यूट्रल होकर दिया था, जिसे किसी और ही दिशा में ले जाया गया।

विवादित बयान पर मांगी माफी

विवादित बयान पर मांगी माफी

अपने वीडियो में माफी मांगते हुए साई पल्लवी ने कहा कि 'ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी बयान को लेकर मैं आप सभी के साथ बातचीत कर रही हूं। और पहली बार है जब दिल की बात कहने से पहले दो बार सोचूंगीं। क्योंकि मुझे चिंता है कि मेरे शब्दों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। मैं ये भी जानती हूं कि मैंने अपना पक्ष रखने में देरी कर दी, लेकिन मुझे माफ कर दीजिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+