बचपन का प्‍यार गाने वाले सहदेव के इस नए गाने ने भी मचाया तहलका, देखिए नया वीडियो जो हो रहा वायरल

नई दिल्‍ली, 06 सितंबर। इंटरनेट के जरिए लोग घर बैठे पॉपुलर हो रहे हैं। हाल ही बचपन का प्‍यार मेरा भूल नहीं जाना.... गाने वाले सहदेव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और वो खूब पॉपुलर हुए। उनका गाना इतना पसंद आया कि सहदेव के साथ सिंगर-रैपर बादशाह ने 'बचपन का प्यार' गाना भी रिलीज कर दिया था। उन्‍हीं सहदेव का एक और गाना जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये गाना खासतौर पर नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

सहदेव ने अब गाया 'बेला चाओ'

सहदेव ने अब गाया 'बेला चाओ'

इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाले सहदेव का अब जो नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें सहदेव नेटफ्लिक्‍स की पॉपुलर सीरीज 'मनी हाइस्‍ट' के टाइटल ट्रैक 'बेला चाओ' को गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। सहदेव का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

फैंस गाने को कर रहे खूब पसंद

फैंस गाने को कर रहे खूब पसंद

नेटफिलक्‍स के 'मनी हाइस्‍ट' के पांचवे सीजन का अभी पहला ही पार्ट रिलीज हुआ है इसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फैन्स ही नहीं क्रिटिक्‍स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसका तीसरा पार्ट सितंबर में रिलीज होने वाला है। मनी हाइस्ट' के हाइप के बीच सहदेव के इस वीडियो को लोग खूब सुन रहे हैं।

बचपन का प्‍यार गाने ने सहदेव की बदल दी जिंदगी

बचपन का प्‍यार गाने ने सहदेव की बदल दी जिंदगी

बता दें सोशल मीडिया पर सहदेव का गाना 'बचपन का प्‍यार' खूब वायरल हुआ था। छत्‍तीसगढ़ के छोटे से गांव में रहने वाले सहदेव ने ये गाना अपने स्‍कूल के फंग्सन में गाया था जिसे उनकी टीचर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और रातों रात उनका गाना इतना पॉपुलर हुआ कि रैपर सिंगर बादशाह ने भी सहदेव से बात की और गाना रिकॉर्ड किया था। बादशाह संग गाने के बाद सहदेव 'इंडियन आइडल 12' में भी गेस्‍ट बनकर भी आ चुके हैं। सहदेव के साथ बादशाह ने जो वादा किया उसे पिछले दिनों पूरा करते हुए उनका एक वीडियो रिलीज भी किया। जिसमें सहदेव बड़े ही डिफरेंट अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+