रुबीना दिलैक ने पहना 31 किलो का घाघरा और फिर मटकाई कमर, लोगों के मुंह से निकल गई ये बात

Rubina Dilaik Video: रुबीना दिलैक का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह 31 किलोग्राम का लहंगा पहनकर घूमर करती दिखाई दे रही हैं।

Rubina Dilaik Video: टीवी के फेमस सीरियल 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' और 'बिग बॉस 14' की विनर रह चुकीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों फेमस डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रही हैं। रुबीना इस डांस रिएलिटी शो में धमाल मचाती हुईं दिख रही हैं। अपनी बुलंद आवाज और दिलकश अंदाज के लिए रुबीना दिलैक पूरी इंडस्ट्री में मशहूर हैं। वह हर तरह के आउटफिट में नजर आती हैं और लोगों का दिल जीत लेती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने 'झलक दिखला जा 10' के सेट पर बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की हिंदी की क्लास ली थी। वहीं अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह 31 किलो के घाघरा में घूमर करती हुईं दिखाई दे रही हैं।

देसी घाघरा चोली में नजर आईं रुबीना दिलैक

देसी घाघरा चोली में नजर आईं रुबीना दिलैक

आपको बता दें कि रुबीना दिलैक एक्टिंग करने के साथ साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। रुबीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने फैंस के लिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह 31 किलोग्राम का लहंगा पहनकर घूमर करती दिखाई दे रही हैं।

रुबीना के डांस के लिए था ये खास लुक

रुबीना के डांस के लिए था ये खास लुक

रुबीना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो में रुबीना काले रंग के घाघरा चोली और लाल चुन्नी में दिखाई दे रही हैं। इस एथनिक आउटफिट में रुबीना बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये ड्रेस उन्होंने डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में अपनी परफॉरमेंस के लिए पहना था। इसी दौरान पैपराजी ने उनको स्पॉट किया। ऐसे में रुबीना ने कैमरे के सामने एक डांस स्टेप करके दिखाया। साथ ही उन्होंने इस घाघरे का वजन भी सबको बताया।

31 किलो का था रुबीना का घाघरा

31 किलो का था रुबीना का घाघरा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रुबीना दिलैक बता रही हैं कि उनका ये घाघरा 36 कली का है और 31 किलोग्राम का है। रुबीना के अनुसार यह इतनी भारी और घेरदार है कि इसमें वह अपने आप ही आराम से घूम जा रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग रुबीना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों के अनुसार रुबीना दिलैक बहुत ही अच्छी डांसर हैं और सबको उनका डांस बहुत पसंद आता है।

करण जौहर की लगाई थी क्लास

करण जौहर की लगाई थी क्लास

कुछ दिनों पहले डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' के सेट पर रुबीना दिलैक मस्ती करतीं नजर आई थीं। उनके इस मस्ती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना दिलैक हिंदी टीचर बनी हुई थीं और शो के जज करण जौहर की जमकर क्लास ले रही थीं। रुबीना बोर्ड पर हिंदी के शब्द लिखकर उनके अर्थ जज करण जौहर, माधुरी दीक्षित और रोहित शेट्टी से पूछ रही थीं।

रुबीना को गरदन पर लगी थी चोट

रुबीना को गरदन पर लगी थी चोट

वहीं कुछ समय पहले डांस रिहर्सल करते समय रुबीना दिलैक की गरदन में चोट लग गई थी। हालांकि चोट के बावजूद भी रुबीना दिलैक ने डांस किया था। उनका परफॉरमेंस सबको बहुत अच्छा लगा था। उनका डांस देखने के बाद न सिर्फ शो के जजों ने बल्कि लोगों ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+