Pati Patni Aur Panga winners: रुबीना दिलैक–अभिनव शुक्ला बने ‘पति पत्नी और पंगा’ के विनर, फैंस बोले– रियल कपल
Pati Patni Aur Panga Winners: कलरस टीवी के मोस्ट फेमस सेलिब्रिटी रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' का ग्रैंड फिनाले 16 नवंबर को हुआ, और इस सीज़न का ताज अपने नाम किया टीवी इंडस्ट्री की चहेती जोड़ी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने।
सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी द्वारा होस्ट किए गए इस शो में फाइनल मुकाबला था टेलीविजन के पॉपुलर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के साथ, जिन्हें हराकर रुबीना-अभिनव ने 'सर्वगुण संपन्न जोड़ी' की ट्रॉफी जीती।

जीत के बाद रुबिना-अभिनव का जश्न
विजेता घोषित होते ही अभिनव अपनी खुशी नहीं रोक पाए और मंच पर ही भांगड़ा करने लगे। वहीं, रुबीना उन्हें मुस्कुराते हुए निहारती रहीं। जीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और अभिनव द्वारा रुबीना को किया गया किस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फैंस ने इस जीत पर खुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा "अभिनव सच में रुबीना के लिए लकी चार्म हैं।" वहीं दूसरे फैंस ने लिखा, "वेल-डिज़र्व्ड विनर्स।" "बेस्ट कपल, सबसे प्यारी जीत!" शो के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते के उतार-चढ़ाव खुलकर साझा किए और आपसी समझदारी से सभी चुनौतियों का सामना किया।
रुबीना-अभिनव का इमोशनल स्टेटमेंट
अपनी जीत पर दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी किया, 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' हमारे लिए बेहद खास अनुभव रहा। हम परफेक्ट कपल नहीं हैं-हमारी कमियाँ भी हैं, और उन्हें हमने दुनिया के सामने स्वीकार किया। यह ट्रॉफी हमारे दर्शकों के प्यार का नतीजा है। हमारा मानना है कि प्यार परफेक्शन में नहीं, बल्कि मुश्किल दिनों में भी एक-दूसरे को चुनने में है।"
फिनाले में सब बने दूल्हा-दुल्हन
फिनाले एपिसोड में शो की सभी जोड़ियों ने दूल्हा-दुल्हन की तरह सजकर एक खूबसूरत सेरेमनी में अपनी शादी की प्रतिज्ञाएँ दोबारा लीं। शो में सभी कपल्स ने अपने रिश्तों के संघर्ष, सीख और प्यार को खुलकर साझा किया।
फिनाले में शामिल अन्य जोड़ियाँ थीं:
- स्वरा भास्कर - फहद अहमद
- गीता फोगाट - पवन सिंह
- अभिषेक कुमार - ईशा मल्होत्रा
- सुदेश लहरी - ममता लहरी
- हिना खान - रॉकी जायसवाल
- अविका गौर - मिलिंद चंदवानी
रुबीना-अभिनव की स्क्रीन से दिल की जोड़ी
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला पहली बार दोस्तों के जरिए मिले थे। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और 2018 में दोनों ने शिमला में परिवार की मौजूदगी में शादी की। बिग बॉस 14 के दौरान रुबीना ने खुलासा किया था कि एक समय ऐसा भी आया जब दोनों अलग होने के कगार पर पहुँच गए थे। लेकिन शो में साथ बिताया समय उनके रिश्ते को नया जीवन दे गया। सितंबर 2023 में रुबीना ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और दिसंबर 2023 में कपल ने जुड़वा बेटियों-जीवा और इधा-का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications