RRR ने तोड़ डाले पहले दिन की कमाई के सभी रिकॉर्ड, 223 करोड़ का किया कलेक्शन

RRR बनी भारतीय इतिहास की एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म,बाहुबली-2 को छोड़ा पीछे

मुंबई, 26 मार्च: एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी जूनियर एनटीआर और रामचरण की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'RRR' ने जबरदस्त ओपनिंग की है। शुक्रवार (25 मार्च) को रिलीज हुई 'आरआरआर' ने पहले दिन रिकॉर्ड कमाई की है। फिल्म ने ओपनिंग डे में बॉक्स ऑफिस पर 223 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। ये अब तक का भारतीय सिनेमा में पहले दिन कमाई का रिकॉर्ड है।

पहले दिन 223 करोड़ की कमाई

पहले दिन 223 करोड़ की कमाई

ट्रेन एनेलिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि पहले दिन आरआरआर ने आंध्र प्रदेश में 75 करोड़, निजाम में 27.5 करोड़, कर्नाटक में 14.5, तमिलनाडु में 10 करोड़ और केरल में 4 करोड़ की कमाई की है। उत्तर भारत में फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ कमाए हैं। इस तरह भारत में कुल 156 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया है। आरआरआर ने यूएसए में जबरदस्त ओपनिंग करते हुए 42 करोड़ और बाकी दूसरे मुल्कों में 25 करोड़ कमाए हैं। ऐसे में विदेश और भारत में पहले दिन फिल्म ने 223 करोड़ कमाए हैं।

बाहुबली-2 को छोड़ा पीछे

बाहुबली-2 को छोड़ा पीछे

'आरआरआर' ने पहले दिन की कमाई के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक भारतीय सिनेमा में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का कीर्तिमान 'बाहुबली 2' के नाम था। आरआरआर ने पहले दिन दुनियाभर में 223 करोड़ कमाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि बाहुबली और आरआरआर दोनों ही एसएस राजामौली की फिल्म हैं।

रामचरण और एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में

रामचरण और एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में

25 मार्च को रिलीज हुई राजमौली की आरआआर काफी भव्य और बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। वहीं आलिया भट्ट और अजय देवगन भी छोटे-छोटे रोल में दिखे हैं। फिल्म को समीक्षकों से भी तारीफ मिल रही है। फिल्म को समीक्षकों ने मनोरंजन से भरपूर बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+