राउडी राठौर के सीक्वल की स्क्रिप्ट हुई फाइनल, जानिए पूरी डिटेल्स!

2012 में रिलीज़ हुई राउडी राठौर वाकई एक अलग ही एक्शन एंटरटेनर थी जिसने दर्शकों के दिल और बॉक्स ऑफिस दोनों पर राज किया। कहानी हो, कॉमेडी हो, एक्शन हो, या अक्षय कुमार का डबल रोल विक्रम राठौड़ और शिवा, फिल्म में हर वो चीज़ थी जिसने इसे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बना दिया। तब से अब तक दर्शकों ने ऐसा एंटरटेनर नहीं देखा। लेकिन अब, फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि सीक्वल की स्क्रिप्ट आखिरकार फाइनल हो गई है।

एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स ने बताया, "राउडी राठौर के प्रोड्यूसर्स ने आखिरकार इसके सीक्वल की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है। उन्हें इस स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा है और उनका मानना है कि यह आने वाला एक बड़ा प्रोजेक्ट बनने वाला है। फिलहाल फिल्म की कास्टिंग और प्री-प्रोडक्शन पर काम हो रहा है।"

Rowdy Rathore sequel

बिल्कुल शानदार अपडेट है, क्योंकि फैंस को राउडी राठौर के सीक्वल में वापसी की राह देख रहे थे। इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और नासिर थे। 2012 में आई इस फिल्म को दर्शको ंसे अच्छा प्यार मिला था। 60 करोड़ में बनी राउडी राठौर ने बॉक्स ऑफिस पर 203 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था।

रिपोर्ट्स हैं कि राउडी राठौर 2 को प्रेम डायरेक्ट करेंगे। इन्होंने पहले ध्रुव सरजा, संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी जैसे एक्टर्स की अपकमिंग फिल्म KD- The Devil को डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इसके अलावा ये भी नहीं पता है कि फिल्म में लीड एक्टर कौन होगा। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब देखना ये है कि मेकर्स इसमें फिर से अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को वापस लाते हैं या नहीं। ख़ैर बता दें, राउडी राठौर भी 2006 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म Vikramarkudu की ऑफिशियल रीमेक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+