'गोवा में रूम देकर एक्ट्रेस से संबंध बनाने को कहा गया', एक्टर ने बताया बॉलीवुड का 'काला सच'
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सच हैं जो समय के साथ दब जाते हैं। अपने करियर की शुरुआत या फिर पीक पर हर कोई कलाकार विवादों से दूर ही रहना पसंद करता है। लेकिन एक समय आता है जब उसे इंडस्ट्री की कई चीजें पसंद नहीं आती और वो एकाएक बॉलीवुड पर आरोप लगाने लगते हैं। ये सभी हो सकता है। ऐसे ही एक सच का खुलासा 'तुम बिन' फिल्म के एक्टर ने किया है। दरअसल, यह एक्टर की आपबीती है जो वाकई चौकाने वाली घटना है...

एक्टर से निर्देशक बने हिमांशु मलिक
कुछ फिल्मी हस्तियों ने कास्टिंग काउच का सामना करने से लेकर सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए संबंध बनाने के लिए मजबूर होने तक कई अकल्पनीय चीजें की हैं। हिमांशु मलिक ऐसे ही एक अभिनेता हैं जो काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। एक्टर ने अब निर्देशन शुरू कर दिया है।

मलिक ने बॉलीवुड के सच का किया खुलासा
2018-19 में हिमांशु मलिक द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'चित्रकूट' है। इस फिल्म में औरित्रा घोष, विभोर मयंक, नैना त्रिवेदी, किरण श्रीनिवास और श्रुति बापना का प्रमुख रोल है। हिमांशु मलिक ने न्यूज प्लेटफॉर्म एनबीटी को दिए गए एक इंटरव्यू में अपने शरुआती दिनों को लेकर चर्चा की।

एक्ट्रेस के साथ बेड शेयर करने का ऑफर
हिमांशु मलिक ने कहा कि उन्हें खबरों में बने रहने के लिए नकली प्रेम प्रसंग के लिए कहा गया। एक पत्रिका प्रकाशन की ओर इसके लिए उन्हें एक्ट्रेस के साथ रहने के कमरा दिलाने की बात कही गई। प्रकाशन की ओर किए गए फोन में हिमांशु से कहा कि वे एक्ट्रेस के साथ कमरे में रहेंगे और इसे सुर्खियां बनाया जाएगा।

पत्रिका ने कहा कि एक्टर के लिए पब्लिसिटी जरूरी
एक्टर ने बताया कि उनसे कहा गया कि बिना पब्लिसिटी के कोई भी स्टार नहीं बनता। हम आपको गोवा में एक कमरा भी दिलवाएंगे। तुम बस वहां जाओ और हम बेनकाब करेंगे। एक्टर ने आगे कहा कि वो एक समय था जब पत्रिकाओं की अपनी धमक थी।

पब्लिसिटी स्टंट के लिए होता है ये सब
हिमांशु मलिक ने आगे कहा उन्हें इससे पहले ये सब पता नहीं था कि एक्टर इस तरह भी पॉपुलरिटी हासिल कर सकते हैं। लेकिन एक बड़े पत्रिका समूह से आए इस तरह के सुझाव से मैं परेशान हो गया। एक्टर से पत्रिका की ओर से कहा गया कि अगर आप की किसी आने वाली अभिनेत्री के साथ अफेयर है, तो यह एक अच्छी कहानी बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications