Robo Shankar Death: अचानक कैसे हुई रोबो शंकर की मौत? क्या है इसके पीछे की सच्चाई?

Robo Shankar Death: साउथ इंडस्ट्री के फेमस कॉमेडियन और एक्टर रोबो शंकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मशहूर हास्य अभिनेता रोबो शंकर ने चेन्नई के GEM अस्पताल में आखिरी सांस ली है।

हास्य अभिनेता रोबो शंकर का हुआ निधन
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार GEM अस्पताल ने रोबो शंकर के निधन की पुष्टि की है। टेलीविजन कॉमेडी शो के माध्यम से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले कॉमेडियन और एक्टर रोबो शंकर ने अपनी हास्य भूमिकाओं के साथ सिल्वर स्क्रीन पर अपनी पहचान बनाई थी।

Robo Shankar Death

लंबे समय से पीलिया की बीमारी से परेशान थे

फिल्म और टेलीविजन दोनों के बीच अपने बिजी करियर को संतुलित करते हुए, कुछ साल पहले पीलिया के कारण रोबो शंकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय उनका वजन काफी कम हो गया था। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने रिकवरी कर ली थी और वह धीरे-धीरे फिल्मों और टीवी शोज में दोबारा अभिनय करने लगे थे।

फिल्म की शूटिंग के दौरान होने लगी थी खून की उल्टी

हाल ही में चेन्नई के दुरईपक्कम इलाके में फिल्म गॉडजिला की शूटिंग के दौरान रोबो शंकर को अचानक खून की उल्टी होने लगी थी और वह सेट पर ही गिर पड़े थे। उन्हें तुरंत पेरुंगुडी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती किया या था और इमरजेंसी ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया था।

अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी कर बताया मौत का असली कारण

दुखद रूप से डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद, रोबो शंकर का निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर वलसरवक्कम स्थित उनके आवास पर लाया गया है, जहां उन्हें श्रद्धांजलि के लिए आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक पहुंच रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने दी श्रद्धांजलि

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने साउथ के फेमस एक्टर धनुष और फिल्म इंडस्ट्री की कई अन्य हस्तियों के साथ व्यक्तिगत रूप से रोबो शंकर को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

रोबो शंकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था

-आपको बता दें कि जिस निजी अस्पताल में रोबो शंकर का इलाज चल रहा था, उसने एक्टर के मौत के कारण के बारे में एक बयान जारी किया है। अस्पताल के अनुसार, रोबो शंकर को गत 16 सितंबर 2025 को पेट में रक्तस्राव और कई अंगों के काम करना बंद करने की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

-अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि रोबो शंकर की हालत काफी गंभीर थी और उनके पेट ही हालत भी काफी सीरियस थी। ऐसा लग रहा था जैसे कि उनके पेट में गंभीर चोट लगी हो।

अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे अभिनेता

-ऐसे में रोबो शंकर को अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। लगातार ट्रीटमेंट चलने के बाद भी उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी और आखिरकार उनका निधन हो गया।

-रोबो शंकर का अंतिम संस्कार आज यानी 19 सितंबर 2025 को शाम 4:30 बजे होगा। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी, केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन, अभिनेता कमल हासन और अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+