Rj Mahvash या जैस्मिन वालिया, कौन हैं ज्यादा अमीर? जानें क्रिकेटर की किस गर्लफ्रेंड के पास है कितनी दौलत

Rj Mahvash Or Jasmin Walia: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भले ही भारत ने जीता हो लेकिन इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के 2 खिलाड़ियों की जमकर चर्चा हो रही है। भारतीय क्रिकेट प्लेयर हार्दिक पांड्या और युजनेंद्र चहल इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड्स
दरअसल हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड्स की भी चर्चा जोरो पर है। चैंपियंस ट्रॉफी मैच के फाइनल में दोनों हसीनाओं को देखा गया था, जिसके बाद से तो इंटरनेट पर इनके डेटिंग रूमर्स को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं।

Rj Mahvash

लोग हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया और युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महविश के बारे में गूगल पर कई सारी चीजें सर्च कर रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं इन दोनों हसीनाओं की कुल संपत्ति के बारे में। साथ ही ये भी बताते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा अमीर हैं।

जैस्मिन वालिया और आरजे महविश किसके पास है कितनी दौलत

आरजे महविश

-भारतीय क्रिकटेर युजवेंद्र चहल ने जब से अपनी पत्नी फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को तलाक दिया है, तब से वह खबरों में छाए हुए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में युजवेंद्र अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महविश के साथ भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच देखने पहुंचे थे।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महविश की कुल संपत्ति 35 लाख रुपये हैं। आरजे महविश एक महीने में करीब 70 से 80 हजार रुपये तक की कमाई कर लेती हैं। उनकी सालाना कमाई 8 से 9 लाख रुपये बताई गई है। आरजे महविश रेडियो जॉकी होने के साथ साथ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर भी हैं।

जैस्मिन वालिया

-वहीं भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या जुलाई 2024 में ही अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक को तलाक दे चुके हैं। पत्नी को तलाक देने के बाद से हार्दिक पांड्या का नाम कई महिलाओं के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल हार्दिक पांड्या और मॉडल जैस्मिन वालिया के अफेयर की चर्चा हो रही है।

-क्रिकेटर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंची थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैस्मिन वालिया के पास करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति मौजूद है।

-आपको बता दें कि जैस्मिन वालिया एक मशहूर ब्रिटिश सिंगर, टीवी पर्सनैलिटी और मॉडल हैं। जैस्मिन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और अपनी डेली लाइफ के अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+