RJ Mahvash और युजवेंद्र चहल ने बता दिया इंडिया का फ्यूचर कौन, शेयर किया ऐसा पोस्ट कि लोगों का घूमा सिर
RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों पंजाब किंग्स की तरफ से आईपीएल 2025 खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी नई गर्लफ्रेंड आरजे महवश भी उन्हें हर मैच में चीयर करती नजर आ रही हैं।
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल का साथ
आपको बता दें कि आईपीएल 2025 के सभी मैच के दौरान आरजे महवश क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ ही नजर आ रही हैं। दोनों स्टेडियम के अंदर आर बाहर साथ में नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं आरजे महवश
-आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब एक बार फिर से युजवेंद्र चहल और आरजे महवश चर्चा में आ गए हैं। लंबे समय से दोनों के डेटिंग रूमर्स उड़ रहे हैं।
-वहीं अब इस कपल ने एकसाथ कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। अपने नए पोस्ट में आरजे महवश और युजवेंद्र चहल ने इंडिया के फ्यूचर की बात की है। दोनों का पोस्ट बिल्कुल एक जैसा है।
आरजे महवश ने शेयर किया ऐसा पोस्ट
आरजे महवश ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने लिखा है- फ्यूचर ऑफ इंडिया और इसके साथ ताली बजाने वाला इमोजी, बाप रे... क्या क्रेजी सेंचुरी है @vaibhav_sooryavanshi09। वहीं युजवेंद्र चहल के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर वैभव की फोटो शेयर की है और लिखा है- भारत अपना फ्यूचर देख रहा है, क्या सेंचुरी है, टेक आ बो बॉय।
युजवेंद्र चहल का पोस्ट हुआ वायरल
आपको बता दें कि आरजे महवश और युजवेंद्र चहल दोनों ने ही अपने पोस्ट में एक जैसा कैप्शन लिखते हुए वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी है। जानकारी के अनुसार आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया है। वैभव ने इस मुकाबले में कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।
वैभव ने 35 बॉल में मारी सेंचुरी
आपको बता दें कि राजस्थान रायल्स से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने 35 बॉल में ही 100 रन बना लिए थे। इसके अलावा वैभव को मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। आरजे महवश और युजवेंद्र चहल ने वैभव को इसी बात की जमकर बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications