'ऋषि खुद को मार डालते' रिद्धिमा कपूर ने क्यों एक्टिंग को मारी ठोकर? सालों बाद खुला राज
Ridhima Kapoor Quit Acting: कपूर खानदान की दो बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने एक्टिंग में ना रहने की परंपरा को तोड़कर अपनी लोकप्रियता हासिल की। लेकिन कपूर खानदान की ज्यादातर महिलाएं एक्टिंग से दूर ही रहीं इसमें ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी शामिल हैं।
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं। वह एक बेहतरीन ज्वेलरी डिजाइनर हैं। इन दिनों रिद्धिमा कपूर साहनी 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आ रही हैं। लेकिन क्या रिद्धिमा सच में एक्ट्रेस बनना चाहती थीं इसका खुलासा उनकी मां नीतू कपूर ने किया था।

ऋषि कपूर की ऑटोबायोग्राफी, 'खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' नीतू कपूर ने खुलासा किया था कि रिद्धिमा हमेशा से एक्टिंग करना चाहती थीं लेकिन अपने पिता की वजह से उन्होंने इससे दूर रहने का फैसला किया था। नीतू ने कहा कि, 'रिद्धिमा यह जानते हुए बड़ी हुई कि अगर उसने कभी अपने पिता को बताया कि वह एक एक्ट्रेस बनना चाहती है तो वो खुदको मार डालेंगे।'
नीतू कपूर ने ये भी बताया कि अगर रिद्धिमा अपने पिता के सामने एक्ट्रेस बनने की इच्छा जाहिर करतीं तो शायद वह नाराज हो जाते। क्योंकि वह ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहते थे। इन्हीं सबको देखते हुए रिद्धिमा हम अपने पिता से ये बात कहने से कतराती थीं कि वह इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे।
नीतू कपूर ने इस बात को भी स्वीकार किया कि अगर रिद्धिमा बॉलीवुड में कदम रखती तो वह एक प्रतिभाशाली एक्ट्रेस होतीं। वह टैलेंटेड होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हैं और कई अन्य एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर दे सकती थीं। लेकिन रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर को अच्छे से समझती थीं और इसलिए उन्होंने कभी एक्टिंग को अपना करियर नहीं चुना।
नीतू कपूर ने ये भी बताया कि आखिर किस वजह से ऋषि कपूर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बनें। उन्होंने कहा कि, 'ऐसा नहीं है कि वह एक्टिंग को खराब समझते हैं लेकिन अपनी बेटी और पत्नी को लेकर वह काफी प्रोटेक्टिव थे।' बता दें कि, रिद्धिमा ने फैशन का कोर्स लंदन से किया और वह ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहीं।
ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और मां नीतू ने साथ में किया बप्पा का विसर्जन, लेकिन नहीं दिखीं बहू आलिया भट्ट












Click it and Unblock the Notifications