ऋषभ पंत के ठीक होने की उर्वशी रौतेला ने की प्रार्थना, तो भड़के फैंस, बोले- 'भाई अस्पताल में हैं और ये....'
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया। इसी बीच उर्वशी रौतेला की एक तस्वीर शेयर की। ऐसे में एक्ट्रेस को फोटो पोस्ट करना भारी पड़ गया।
Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जी हां शुक्रवार 30 दिसंबर की सुबह ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उन्हें कईं गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी गाड़ी मर्सिडीज दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे की सामने आई तस्वीरें काफी चिंताजनक हैं। फैंस लगातार उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की।

उर्वशी रौतेला ने की ऋषभ पंत के ठीक होने की कामना
ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर मिलते ही सबका ध्यान उर्वशी रौतेला के पोस्ट ने खींचा। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह व्हाइट आउटफिट, ईयरिंग्स, मांग टीका लगाए उर्वशी स्टनिंग लग रही हैं। लेकिन फोटो से ज्यादा फैंस का ध्यान कैप्शन पर गया। उर्वशी ने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'मैं प्रार्थना कर रही हूं'।

यूजर्स ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास
उर्वशी रौतेला की खूबसूरती पर तो किसी फैन का ध्यान नहीं गया। बल्कि सभी ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक तरफ फैंस ऋषभ पंत के एक्सीडेंट होने की खबर से परेशान हैं वहीं उर्वशी रौतेला का ये पोस्ट देख फैंस आग बबूला हो गए। क्रिकेटर के फैंस ने उनको जमकर खरी खोटी सुनाई।

बोले- 'उनका एक्सीडेंट हुआ और ये...'
उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस उन्हें याद दिला रहे हैं कि, ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ है और वह इस तरह की फोटोज शेयर कर रही हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'RP का एक्सीडेंट हो गया है और ये इंस्टाग्राम में लगी पड़ी है'। दूसरे ने लिखा- 'यार ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ है'। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि, 'पड़ गई कलेजे को ठंडक?'
'ये सब उर्वशी रौतेला की वजह से हुआ है'
इसके अलावा कई यूजर्स ने उर्वशी रौतेला पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ये सब उर्वशी रौतेला की वजह से हुआ है। वहीं कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को सांतवना दी और लिखा कि, टेंशन लेने की बात नहीं है ऋषभ भईया जल्द ही ठीक हो जाएंगे। बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब ऋषभ पंत को लेकर उर्वशी रौतेला को ट्रोल किया गया हो।

ऋषभ पंत को आई गंभीर चोटें
खबरों के मुताबिक, ऋषभ पंत नए साल के मौके पर अपने घर नई दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। इस दौरान सुबह 5.15 बजे के करीब ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि, जिस वक्त उनकी कार ने आग पकड़ी थी तभी वहां मौजूदा लोगों ने विंड स्क्रीन तोड़कर क्रिकेटर को गाड़ी से बाहर निकाला। इस हादसे के तुरंत बाद उन्हें रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications