कोल्ड वॉर के बीच उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत पर लुटाया प्यार, क्रिकेटर को बर्थडे पर दिया फ्लाइंग किस

भारतीय टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत का आज यानी 4 अक्टूबर को 25वां जन्मदिन है। ऐसे में उर्वशी रौतेला ने उन्हें अलग अंदाज में बधाई दी।

मुंबई, 4 अक्टूबर: भारतीय टीम के विकेटकीपर और महान बल्लेबाज ऋषभ पंत का आज यानी 4 अक्टूबर को 25वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें क्रिकेट के महान दिग्गज से लेकर उनके तमाम फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही उन्हें गर्लफ्रेंड नीशा नेगी ने भी खास अंदाज में बधाई दी। इन सबके बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने क्रिकेटर को कुछ इस अंदाज में बधाई दी जिसने सभी फैंस का ध्यान खींच लिया।

ऋषभ पंत पर आया उर्वशी को प्यार

ऋषभ पंत पर आया उर्वशी को प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी कातिल पोज में फोटो शेयर करती रहती हैं। इन सबके बीच उन्होंने एक ऐसी वीडियो शेयर की है। जिसके बाद फिर से सोशल मीडिया पर उर्वशी और ऋषभ पंत के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

ऋषभ को दी फ्लाइंग किस

उर्वशी रौतेला एक बार फिर ऋषभ पंत संग अपने कनेक्शन को लेकर चर्चा में हैं। जिसकी वजह है एक्ट्रेस की ये लेटेस्ट वीडियो। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कैमरे में देखते हुए फ्लाइंग किस दे रही हैं।

उर्वशी ने ऋषभ को दी जन्मदिन की बधाई

उर्वशी ने ऋषभ को दी जन्मदिन की बधाई

उर्वशी रौतेला ने ये वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा- 'हैप्पी बर्थडे'। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट पर ऋषभ पंत के नाम का नहीं जिक्र किया। लेकिन इस वीडियो को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऋषभ पंत और उर्वशी के बीच सभी गिले शिकवे खत्म हो चुके हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सामने आने के बाद तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

यूजर्स ने किया उर्वशी को ट्रोल

यूजर्स ने किया उर्वशी को ट्रोल

उर्वशी रौतेला का ये वीडियो देख यूजर्स ने जमकर मजे लिए और उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ऋषभ पंत का बर्थडे है। एक अन्य यूजर ने लिखा- '50 रुपये काट ओवरएक्टिंग के'। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अरे कुछ नहीं ऋषभ पंत को बर्थडे विश हो रहा है'। हालांकि इस वीडियो में ऋषभ पंत की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

ऐसे शुरू हुआ था ये कोल्ड वार

ऐसे शुरू हुआ था ये कोल्ड वार

दरअसल इस कोल्ड वार की शुरूआत उर्वशी रौतेला के एक बयान से हुई थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में ऋषभ की ओर इशारा कर कहा था कि वह उनका 10 घंटे तक होटल की लॉबी में इंतजार करते रहे। उर्वशी का ये वीडियो वायरल होने के बाद ऋषभ पंत उन पर भड़क उठे। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें सॉरी भी कहा। हालांकि अभी तक ऋषभ पंत का इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। अब देखना होगा कि ये कोल्ड वार कब खत्म होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+