केके के निधन से दुखी बाबुल ने कहा- 'वो तो फैमिली मैन था'
नई दिल्ली, 01 जून। लोकप्रिय गायक केके के अचानक निधन से हर कोई सकते में है, किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि कुछ मिनट पहले केके कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे और उसके बाद होटल में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उनका निधन हो गया। केके को याद करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि केके परिवार के आदमी थे, वह साधारण जीवन जीते थे, मैंने उन्हें कभी बहुत पार्टियों में जाते नहीं देखा। केके जबरदस्त गायक और पारिवारिक आदमी थे। वह शांतिपूर्ण और साधारण जीवन जीते थे। मैंने कभी नहीं देखा कि वह इतनी पार्टियों में जा रहे हो। उनके साथ मेरी कई सारी यादें हैं।
Recommended Video

जीत गांगुली ने किया याद
संगीत निर्माता जीत गांगुली ने भी केके के निधन पर शोक जाहिर किया है। गांगुली ने कहा कि केके ने मेरे लिए कई गाने गाए। वह सिर्फ 53 साल के थे, मैंने आज अपना दोस्त खो दिया। बता दें कि मंगलवार रात को केके का निधन हो गया। कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देने के बाद केके जब होटल पहुंचे तो उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।
श्रेया घोषाल पचा नहीं पा रही हैं खबर
केके को उनकी बेहतरीन गायकी के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई हिट गाने गाए, जिसे कोई भुला नहीं सकता है। केके ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड, बंगला भाषा में गाने गाए हैं। केके के निधन के बाद हर कोई उन्हें याद कर रहा है, उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। श्रेया ने कहा कि मैं इस खबर को पचा नहीं पा रही हूं, इसे स्वीकार करना बहुत मुश्किल है। दिल टुकड़े-टुकड़े हो गया है। क्या जबरदस्त आवाज थी, क्या बेहतरीन इंसान थे।
मोहित चौहान बोले- तुम्हारे जाने का समय नहीं था
लोकप्रिय गायक मोहित चौहान ने भी केके को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, प्यारे दोस्त, केके, ये ठीक नहीं है, तुम्हारा जाने का समय नहीं था। आखिर ऐसे कैसे जा सकते हो। मैं सदमे में हूं,दुखी हूं, कानों का बेहतरीन दोस्त, भाई चला गया। केके के निधन पर फिल्म जगत से जुड़े तमाम लोग, राजनीति से जुड़े लोग और लाखो करोड़ो लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications