ईसाई या मुस्लिम! किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं रिहाना? अनंत अंबानी के फंक्शन के लिए लिए थे करोड़ों रुपये
Rihanna Religion: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन्स में एक से बढ़कर एक मेहमान पहुंचे थे। देश और दुनिया के कई सारे दिग्गज सितारों ने इस समारोह में शिरकत ली। पॉप सिंगर रिहाना की बात करें तो उन्होंने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। रिपोर्ट की मानें, तो रिहाना ने परफॉर्में के 72 करोड़ रुपये लिए थे।
सोशल मीडिया पर रिहाना के कई सारे वीडियोज वायरल हुए थे। अब इस बीच सिंगर के धर्म पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। हर कोई ये जानने को बेताब है कि रिहाना आखिरकौन सा धर्म मानती हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि रिहाना मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं। मगर इस बात में कितनी सच्चाई है, ये बात लोग नहीं जानते। चलिये जानते हैं।

बताते चलें कि धर्म पर उठ रहे सवालों के बीच रिहाना का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है। इस दौरान वे कुछ बात कर रही थीं और कह रही थीं कि मैं ईसाई धर्म को मानती हूं। रिहाना ने कहा कि वे निश्चित तौर पर क्रिश्चियन हैं। मगर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें मुस्लिम बता रहे हैं।
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में रिहाना जमकर थिरकीं। रिहाना जब एयरपोर्ट पहुंची थीं तो उनके स्वीट जेस्चर ने लोगों को काफी इंप्रेस किया। उन्होंने एयरपोर्ट पर अपने फैंस और लोगों संग खूब सारी तस्वीरें क्लिक करवाईं।
बताते चलें कि इससे पहले अंबानी के फंक्शन में परफॉर्मेंस देने के तुरंत बाद अमेरिका निकल जाने को लेकर भी फैंस काफी परेशान थे। फैंस को लगा कि रिहाना फंक्शन में काफी लंबे समय तक रहेंगी मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इस बीच रिहाना वापस लौटते हुए अपनी एक दोस्त के साथ लाइव आईं थीं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बच्चों के लिए वापस लौटना पड़ रहा है।
रिहाना की पूरी दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सिंगर को लोग बेहद पसंद करते हैं। प्रेग्नेंसी के वक्त भी रिहाना खूब घूमती थीं। फैंस पॉप सिंगर की एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications