बिना कपड़े बदले नंगे पैर Rihanna ने घंटों किया परफॉर्म, जानिये अंबानी फंक्शन के लिए ऐसी भी क्या थी मजबूरी...

Anant Ambani Radhika Merchant: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन उससे पहले गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया गया। जो कि 1 मार्च से शुरू हुए थे और ये 3 मार्च तक चलेंगे।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में हॉलीवुड की पॉप स्टार रिहाना ने सबका दिल जीत लिया। ये पहली बार है जब रिहाना ने भारत में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। अंबानी परिवार के इस सेलिब्रेशन में उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस दी लेकिन इस दौरान सिंगर ने चप्पल नहीं पहनी हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Rihanna

रिहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टेज पर उन्हें नंगे पैर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। यहां तक कि परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने अपने कपड़े भी नहीं बदले थे। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद फैंस ये देखकर दंग रह गए कि पॉप स्टार ने आखिर क्यों नंगे पैर परफॉर्मेंस दी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फंक्शन में मौजूद एक शख्स ने जानकारी दी है कि रिहाना ने भारत के सम्मान के लिए नंगे पैर परफॉर्म किया। इसके अलावा रिहाना ने एयरपोर्ट में भी अपने लुक से फैंस का दिल जीता। इस दौरान उन्होंने लाइट पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी और साथ ही ट्रेडिशनल नेकलेस कैरी किया हुआ। भारत में उनका ये देसी अंदाज देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हर तरफ रिहाना की चर्चा हो रही है। इस दमदार परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने अंबानी परिवार से करो़ड़ों रुपये वसूले हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रिहाना ने तीन दिन फंक्शन के लिए 8-9 मिलियन डॉलर फीस चार्ज की है। वहीं भारत के हिसाब से ये रकम 74 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। बता दें कि रिहाना हर परफॉर्मेंस के लिए तगड़ी फीस चार्ज करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+