'यह सिस्टम जरूर टूटेगा और सब कुछ....', 'बायकॉट बॉलीवुड' ट्रेंड पर ऋचा चड्ढा को आया गुस्सा

बॉलीवुड को इन दिनों लगातार बायकॉट किया जा रहा है जिसकी वजह कई सुपरहिट फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। अब इसी ट्रेंड को लेकर ऋचा चड्ढा ने चुप्पी तोड़ी है।

मुंबई, 18 सितंबर: बॉलीवुड को लेकर इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड हो रहा है। जिसकी मुख्य वजह कहीं ना कहीं रिपीट स्टोरी है। लगातार मेकर्स साउथ सिनेमा या हॉलीवुड की स्टोरी का रीमेक बना रहे हैं। जिसे फैंस देखने से भी इंकार कर दे रहे हैं। इसके अलावा एक्टर्स के पुराने बयानों के आधार पर भी उनकी फिल्मों को बायकॉट किया जा रहा है। इस ट्रेंड से अब सभी एक्टर्स और मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी बायकॉट ट्रेंड पर अपना रिएक्शन दिया।

ऋचा चड्ढा को बायकॉट ट्रेंड पर आया गुस्सा

ऋचा चड्ढा को बायकॉट ट्रेंड पर आया गुस्सा

बता दें कि ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अली फजल संग शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। इस सितंबर के आखिरी में दोनों की शादी हो जाएगी। इसके अलावा एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तमाम मुद्दों पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने बायकॉट ट्रेंड के खिलाफ एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।

सोशल मीडिया पर किया लंबा चौड़ा पोस्ट

बता दें कि ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन पर एक्ट्रेस ने लिखा कि, 'दस दिन के गणपति विसर्जन के बाद बाहर की तरफ सिर करते हुए ये मैं हूं। यह छोटी सी प्रार्थना दरअसल यह है कि हम हर दिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किस तरह शूट शुरू करते हैं। मैं हैरान हूं उन लोगों पर जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बकवास बताते हैं। मुश्किल ही कभी सेट पर आए हों और वहां काम करने वाले लोगों को देखा हो।

बोलीं- 'यह सिस्टम जरूर बदलेगा और...'

बोलीं- 'यह सिस्टम जरूर बदलेगा और...'

ऋचा चड्ढा ने आगे लिखा कि, कभी वहां काम करने वाले लोगों की आंखों में उन्होंने देखा होगा, मुझे इस पर संदेह है।' मेरा मानना है कि इंडस्ट्री में लोगों का काम छीनने के लिए इस तरह के बायकॉट ट्रेंड शुरू किए गए। हालांकि, फिल्म ने अच्छा-खासा मुनाफा कमाया। बायकॉट का यह सिस्टम जल्द ही टूटेगा और सबकुछ बदल जाएगा। इसके आगे एक्ट्रेस ने माफी मांगते हुए लिखा- 'माफ कीजिए, अति व्यस्त शेड्यूल और कुछ निजी तैयारियों की वजह से इससे ज्यादा नहीं पोस्ट कर सकूंगी।'

फैंस ने भी किया एक्ट्रेस का सपोर्ट

फैंस ने भी किया एक्ट्रेस का सपोर्ट

हालांकि ऋचा चड्ढा के इस पोस्ट पर लगातार बॉलीवुड सितारे और फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'थप्पड़ मारना तो कोई आपसे सीखे'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- सच्चाई एकदम'। फिलहला ऋचा चड्ढा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इन स्टार्स ने भी दिया था बायकॉट ट्रेंड पर रिएक्शन

इन स्टार्स ने भी दिया था बायकॉट ट्रेंड पर रिएक्शन

बता दें कि ऋचा चड्ढा से पहले लगातार कई बॉलीवुड सेलेब्स बायकॉट ट्रेंड पर अपने रिएक्शन दे चुके हैं। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने जहां इसका समर्थन किया तो वहीं अर्जुन कपूर ने इस ट्रेंड पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। जिसकी वजह है कि आमिर खान जैसे सुपरस्टार की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बुरी तरह फ्लॉप होना। इसके अलावा लगातार इस साल कई बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+