'कद्दू जैसी शक्ल लेकर वो हिंदुस्तान...' ऐश्वर्या राय के लुक्स को लेकर ये क्या कह गईं ऋचा चड्ढा? भड़के फैंस
Richa Chadha On Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने हर साल की तरह इस बार भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 अपना जलवा बिखेरा। हालांकि इस बार उनके हाथ में फ्रैक्चर था लेकिन इसके बावजूद वह कान्स पहुंची जिसकी वजह से एक्ट्रेस की काफी तारीफ भी हुई। खैर वह अब मुंबई वापस लौट आई हैं।
ऐश्वर्या राय ने अपने कान्स लुक की सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थी। लेकिन बढ़ते वजन की वजह से फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। हालांकि इन्हीं सब के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया।

दरअसल, इस वीडियो में ऋचा चड्ढा ने ऐश्वर्या राय के सपोर्ट में कहा कि, "जलते हैं लोग उनसे और क्या, कद्दू जैसी शक्ल लेकर वो हिंदुस्तान के इतिहास की सबसे खूबसूरत महिला हैं और मुझे लगता है कि उनमें बहुत डिसिप्लिन है और वो बहुत ग्रेसफुल है। कभी आप देखिए वह किसी के बारे में बुरा नहीं कहतीं, कुछ खराब नहीं बोलतीं। मुझे वह बहुत ही ज्यादा अच्छी लगती हैं।"
बता दें कि, ये ऋचा चड्ढा का पुराना वीडियो है। एक बार ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक में शामिल हुई थीं। फैंस ने उन्हें ड्रेस की वजह से काफी ट्रोल भी किया था। उस दौरान ऋचा चड्ढा ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ऐश्वर्या राय को सबसे खूबसूरत महिला बताया था। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ऋचा चड्ढा उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जो कि अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही एक्ट्रेस की वेब सीरीज हीरामंडी रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने लज्जो का रोल निभाया था। ऋचा चड्ढा को उनकी एक्टिंग के लिए काफी तारीफ भी मिली।












Click it and Unblock the Notifications