बिस्तर के पास टॉयलेट... जेल में नर्क से भी बदतर थी रिया चक्रवर्ती की जिंदगी! एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

Rhea Chakraborty Jail Experience: रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिस मंजर से होकर गुजरी थीं, वो किसी के लिए भी अंजान नहीं है। एक्ट्रेस ने बहुत ही मुश्किल दौर देखा। यहां तक कि रिया को जेल भी जाना पड़ा था। अब रिया ने हाल ही में जेल में बिताए अपने दिनों का खुलासा किया है।

हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने बताया कि जेल में उनके दिन और रातें कैसी बीतीं? जेल में टॉयलेट की सुविधा कैसी थी? खाना किस तरह का दिया जाता था और किस तरह का उनके साथ बर्ताव होता था?

Rhea Chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती रिलेशनशिप में थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कभी भी बात नहीं की। जब साल 2020 में सुशांत अपने बांद्रा वाले फ्लैट में मृत मिले तो रिया पर उंगली उठनी शुरू हो गईं।

देशभर के लोग हैरान रह गए कि कैसे एक अच्छा-खासा एक्टर पल भर में उन्हें छोड़ गया। सुशांत की मौत के बाद एक ड्रग एंगल भी सामने आया था, जिसके बाद एनसीबी के निशाने पर रिया चक्रवर्ती भी आईं। सुशांत के परिवार से लेकर करीबियों तक ने रिया पर गंभीर आरोप लगाए।

आलम ये हुआ कि रिया को महीनाभर जेल में भी गुजारना पड़ गया था। अब जेल के अपने दुखद और हैरान कर देने वाले एक्सपीरियंस के बारे में रिया चक्रवर्ती ने चेतन भगत के शो में खुलासा किया है। रिया ने डीपटॉक विद चेतन भगत में बताया कि कोविड के चलते कुछ प्रोटोकॉल्स थे, जिसकी वजह से मुझे 14 दिन जेल में बिताने पड़े थे।

रिया ने कहा कि मैं बिल्कुल अकेली थी। मुझसे पूछा गया कि मैं लंच करूंगी। मैं इतनी भूखी थी कि मुझे जो कुछ भी दिया गया मैंने खा लिया। इसके बाद रिया से जब सवाल हुआ कि खाने में उन्हें क्या मिला तो रिया ने कहा कि खाने में रोटी और शिमला मिर्च की सब्जी थी। शिमला मिर्च भी ऐसी कि पूरी पानी में तैर रही थी।

रिया ने कहा कि हालांकि मुझे इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ा। घर से आपको 5 हजार रुपये मिलते थे। इसी में आपको सब मैनेज करना पड़ता है। पानी भी आपको उन्हीं पैसों से खरीदना होता है। जेल के नल के पानी से तो वो अच्छा ही होता है। ऐसे में पानी खरीदने में ही 2500 रुपये तो ऐसे ही निकल जाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+